बैट की ग्रिप को साफ करने का तरीका बताते हुए सचिन तेंदुलकर हो गए ट्रोल, लोगों ने कहा पानी बर्बाद मत करो, देखे वीडियो

सचिन तेंदुलकर ने किया पानी बर्बाद तो लोगों ने लगाई फटकार।

Sep 16, 2022 - 21:42
Sep 17, 2022 - 06:48
 0  172
बैट की ग्रिप को साफ करने का तरीका बताते हुए सचिन तेंदुलकर हो गए ट्रोल, लोगों ने कहा पानी बर्बाद मत करो, देखे वीडियो
Sachin Tendulkar Trolled for wasting water

क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)  इस समय रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series 2022)  में हिस्सा ले रहे हैं। इस सीरीज के माध्यम से लोगो को ट्रैफिक नियम और सड़क पर अतिरिक्त सुरक्षा और अतियात के साथ गाड़ी चलाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसमें कई देशों की टीमों ने भाग लिया है। इसमें साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड के भी दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे है।

हाल ही में तेंदुलकर ने Twitter पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे वह बैट की ग्रिप को साफ करने के बारे में बता रहे है। मगर लोगो को ये वीडियो कुछ ज्यादा पसंद नहीं आया और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को खूब ट्रोल किया जाने लगा। 

सचिन तेंदुलकर को भारत में भगवान का दर्जा दिया जाता है। उन्हे कभी भी किसी गलत काम में लिप्त नहीं पाया गया। वह लोगों को हेलमेट लगाने और पानी बचाने के बारे में अक्सर जागरूक करते रहते है मगर इस बार उनके द्वारा पानी बर्बाद करने पर लोग आगबबूला हो गए। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन बैट की ग्रिप को साफ करते दौरान पानी का टैप बंद करना भूल गए। इसी के बाद से लोग उन्हे पानी ना बर्बाद करने की नसीहत दे रहे है।