VIDEO: स्टीव स्मिथ DRS से हुए निराश तो रोहित शर्मा ने दिया गजब का रिएक्शन

रोहित शर्मा का एक मजेदार वीडियो सामने आया जिसमे वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के आउट होने पर अद्भुत रिएक्शन दे रहे है।

Sep 22, 2022 - 06:28
 0  218
VIDEO: स्टीव स्मिथ DRS से हुए निराश तो रोहित शर्मा ने दिया गजब का रिएक्शन
Rohit Sharma Reaction on Steve Smith Dismissal

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने जबसे टीम की कमान संभाली है। उन्हे कई बार अजीबो गरीब रिएक्शन देते हुए देखा गया है। 140 करोड़ लोगों की आशाओं का बोझ उठाना कोई बच्चों का खेल नहीं। इसी लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को महान कप्तान की उपाधि मिली है। वह हर परिस्थिति में अपने आप पर काबू रखते और झल्लाहट दिखाने से बचते थे। रोहित को कई बार ऐसा रिएक्शन देते हुए देखा गया है जो एक कप्तान को सोभा नही देता है।

मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में भारत को पांच विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। एशिया कप में खराब गेंदबाजी के कारण हम फाइनल तक नहीं पहुंच पाए। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी देखने को मिला। भारतीय गेंदबाज विशाल 209 रनों के लक्ष्य को भी बचा नहीं पाए। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा का एक मजेदार वीडियो भी सामने आया जिसमे वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के आउट होने पर अद्भुत रिएक्शन दे रहे है।

दरअसल हुआ कुछ यू कि स्टीव स्मिथ आउट होने के बाद भी मैदान से जाने के मूड में नहीं लग रहे थे जिसपर रोहित ने हाथ उठाकर उन्हे इशारा किया साथ ही उनके चेहरे पर मुस्कान भी देखने को मिली। उमेश यादव पारी का 12 वा ओवर करने आए इस दौरान वाइड यॉर्कर गेंद पर स्मिथ थर्ड मैन की दिशा में खेलने का प्रयास कर रहे थे मगर तभी उनके बल्ले का किनारा लग गया और सीधा कार्तिक के दस्तानों में जा गिरा, फिर सभी खिलाड़ियों ने अपील की मगर अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया। रोहित ने बिना समय गवाए तुरंत डीआरएस की मांग की और स्टीव स्मिथ आउट निकले। तभी स्मिथ और रोहित के बीच यह मोमेंट देखने को मिला। अंत में ग्रीन और वेड की दमदार पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया 4 गेंद रहते ही मैच जीत गया।

देखे वीडियो