गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: WPL 2026: कप्तानी के शर्मनाक रिकॉर्ड से बचीं मेग लैनिंग, स्मृत‍ि मंधाना के बराबर
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - WPL 2026: कप्तानी के शर्मनाक रिकॉर्ड से बचीं मेग लैनिंग, स्मृत‍ि मंधाना के बराबर

WPL 2026: कप्तानी के शर्मनाक रिकॉर्ड से बचीं मेग लैनिंग, स्मृत‍ि मंधाना के बराबर

UB News Network
Last updated: जनवरी 16, 2026 12:33 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
WPL 2026: कप्तानी के शर्मनाक रिकॉर्ड से बचीं मेग लैनिंग, स्मृत‍ि मंधाना के बराबर
साझा करें

 नवी मुंबई 

MIW vs UPW WPL 2026 Highlights: हरलीन देओल की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत यूपी वॉरियर्स ने गुरुवार (15 जनवरी) को हुए महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. मैच में यूपी की कप्तानी कर रही मेग लैन‍िंग से इस दौरान बतौर कैप्टन लगातार मैच हारने का शर्मनाक कीर्तिमान टूटने से बच गया. 

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही, लेकिन ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार 43 गेंदों में 65 रन बनाए. उनके साथ निकोला कैरी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 20 गेंदों में 32 रन जोड़े. दोनों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने अंतिम 10 ओवरों में 107 रन बटोरे और 20 ओवरों में 5 विकेट पर 161 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

यूपी वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में नेट साइवर-ब्रंट ने 2 विकेट लेकर मुंबई की रनगति पर कुछ हद तक लगाम लगाई, लेकिन अन्य गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहीं.

162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरुआत बैलेंस रही. कप्तान मेग लैनिंग ने 26 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि फोएबी लिचफील्ड ने 22 गेंदों में 25 रन की उपयोगी पारी खेली. इसके बाद हरलीन देओल ने मोर्चा संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की और 39 गेंदों में नाबाद 64 रन ठोक दिए.

अंत में क्लो ट्रायन ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर मैच को एकतरफा बना दिया. यूपी वॉरियर्स ने 18.1 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ यूपी वॉरियर्स ने WPL में अपनी पहली सफलता दर्ज की और अंक तालिका में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की.

बाल-बाल बचा ये रिकॉर्ड 
वहीं इस मुकाबले में बतौर WPL में कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड भी टूटने से बच गया. अगर यूपी की टीम यह मुकाबला हार जाती तो मेग लेनिंग सबसे ज्यादा 6 मैच लगातार हारने वाली कप्तान बन जाती. लेकिन अब वो स्मृत‍ि मंधाना (रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु) और बेथ मूनी (गुजरात जायंट्स) की बराबरी पर आ गई हैं. 

WPL में कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा हार
5 – स्मृति मंधाना (RCB-W, 2023)
5 – बेथ मूनी (GG-W, 2023–2024)
5 – मेग लैनिंग (DC-W & UPW, 2025–2026) – 15 जनवरी 2026 को यह सिलसिला खत्म हुआ
4 – एलिसा हीली (UPW, 2023–2024)

मुंबई इंडियंस महिला टीम के खिलाफ 150+ रन का रनचेज 
165 – DC-W, वडोदरा, 2025
162 – UPW, बेंगलुरु, 2024
162 – UPW, मुंबई (DYP), 2026
155 – RCB-W, मुंबई (DYP), 2026
128 – UPW, मुंबई (DYP), 2023

TAGGED:SportsWPL 2026
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रिश्वत मामले की फाइलें लोकायुक्त कार्यालय से गुम, हाईकोर्ट के रडार पर अधिकारी, F रिश्वत मामले की फाइलें लोकायुक्त कार्यालय से गुम, हाईकोर्ट के रडार पर अधिकारी, F
अगली ख़बर MP विधानसभा का सत्र 16 फरवरी से शुरू, 19 दिनों तक चलेगी कार्यवाही, शेड्यूल हुआ ज MP विधानसभा का सत्र 16 फरवरी से शुरू, 19 दिनों तक चलेगी कार्यवाही, शेड्यूल हुआ ज

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?