बुधवार, अप्रैल 29, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: MP विधानसभा का सत्र 16 फरवरी से शुरू, 19 दिनों तक चलेगी कार्यवाही, शेड्यूल हुआ ज
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - भोपाल - MP विधानसभा का सत्र 16 फरवरी से शुरू, 19 दिनों तक चलेगी कार्यवाही, शेड्यूल हुआ ज

MP विधानसभा का सत्र 16 फरवरी से शुरू, 19 दिनों तक चलेगी कार्यवाही, शेड्यूल हुआ ज

UB News Network
Last updated: जनवरी 16, 2026 12:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
MP विधानसभा का सत्र 16 फरवरी से शुरू, 19 दिनों तक चलेगी कार्यवाही, शेड्यूल हुआ ज
साझा करें

 भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने आगामी सेशन की अधिसूचना जारी कर दी है. यह 16वीं मध्य प्रदेश विधानसभा का नौवां सत्र होगा. 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट के साथ-साथ कई अहम सरकारी कार्यों को निपटाया जाएगा. हालांकि, यह साफ नहीं है कि FY 2026-27 के लिए राज्य का बजट कब पेश किया जाएगा. 

विधानसभा सचिवालय ने सदस्यों के लिए तमाम प्रस्तावों के नोटिस जमा करने की अंतिम तिथियां भी स्पष्ट कर दी हैं. 19-दिवसीय सत्र के दौरान महत्वपूर्ण सरकारी काम होंगे और इसके लिए, प्राइवेट सदस्यों के बिलों के नोटिस 4 फरवरी तक विधानसभा सचिवालय में स्वीकार किए जाएंगे.  

4 दिन के बाद 2 दिन का अवकाश

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ 16 फरवरी को शुरू होगा. इसके बाद 20 फरवरी तक सदन चलेगा. 21 फरवरी, दिन शनिवार और 22 फरवरी, रविवार को अवकाश रहेगा. 23 फरवरी से 27 फरवरी तक सदन की कार्यवाही चलेगी. इसके बाद 28 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक का अवकाश होगा. 28 फरवरी को शनिवार और 1 मार्च को रविवार है. जबकि 3 और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा.

इसके बाद 5 और 6 मार्च को सदन की कार्यवाही होगी. यह 16वीं विधानसभा का नौवां सत्र होगा. सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगु भाई पटेल विधानसभा पहुंचकर अभिभाषण पेश करेंगे. इसमें सरकार की उपलब्धियों को रखा जाएगा. इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर 17 और 18 फरवरी को कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा होगी.

होली का रहेगा तीन दिन का अवकाश

28 फरवरी से चार मार्च तक सदन की कार्यवाही नहीं होगी। 28 फरवरी को शनिवार और एक मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा। तीन मार्च को होली है। इस दिन पहले और एक दिन बाद अवकाश रखा गया है। इसके पहले 21 और 22 फरवरी को शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा।
कम अवधि को लेकर आपत्ति जताएगी कांग्रेस

विधानसभा के बजट सत्र में बैठक की कम अवधि को लेकर कांग्रेस आपत्ति जताएगी। पिछले सत्र में इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था, जिसके देर रात तक सदन की कार्यवाही संचालित की गई थी।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि सरकार सदन में चर्चा कराने से भागती है। यही कारण है कि सत्र की अवधि लगातार घटाई जा रही है। हम विधायक दल की ओर से सरकार से मांग करेंगे कि सत्र की अवधि बढ़ाई जाए ताकि जनहित के मुद्दों पर सदन में सार्थक चर्चा हो सके।

19 जनवरी से 2 फरवरी तक लगा सकेंगे सवाल

विधानसभा सत्र के लिए विधायकों द्वारा सवाल लगाने की तारीखें भी निर्धारित कर दी गई हैं. विधायक 19 जनवरी से 2 फरवरी के बीच सवाल लगा सकेंगे. इसके लिए विभागवार अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं. उधर अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 फरवरी 2026 और अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 5 फरवरी तक ली जाएंगी. स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 के तहत सूचनाएं 10 फरवरी 2026 से विधायक विधानसभा सचिवालय में दे सकेंगे.

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि प्राइवेट सदस्यों के प्रस्तावों के नोटिस 5 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे. जबकि, स्थगन प्रस्ताव ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के नोटिस 10 फरवरी से विधानसभा कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे.

यह 16वीं मध्य प्रदेश विधानसभा का नौवां सत्र होगा, जिसका गठन दिसंबर 2023 के राज्य चुनावों के बाद हुआ था. 

TAGGED:Madhya PradeshMP Assembly session
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर WPL 2026: कप्तानी के शर्मनाक रिकॉर्ड से बचीं मेग लैनिंग, स्मृत‍ि मंधाना के बराबर WPL 2026: कप्तानी के शर्मनाक रिकॉर्ड से बचीं मेग लैनिंग, स्मृत‍ि मंधाना के बराबर
अगली ख़बर रतलाम में एमडी ड्रग्स का बड़ा जखीरा बरामद, 16 गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवा रतलाम में एमडी ड्रग्स का बड़ा जखीरा बरामद, 16 गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?