शनिवार, फरवरी 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ क
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ क

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ क

UB News Network
Last updated: जनवरी 28, 2026 6:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ क
साझा करें

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल से आगे निकल चुके हैं।

अपने यूट्यूब चैनल पर मोहम्मद कैफ ने कहा, “आमतौर पर, जो खिलाड़ी उनकी तरह खेलते हैं, वे कंसिस्टेंट नहीं होते। मैंने ऐसे कई बड़े नाम वाले खिलाड़ी देखे हैं। क्रिस गेल, जो पहले इसी तरह खेलते थे, हमेशा बड़े शॉट लगाने की कोशिश करते थे। अभिषेक ने उस टेम्पलेट को एक कदम और आगे बढ़ाया है। वे गेल से भी आगे निकल गए हैं। उन्हें अपनी आंखें सेटल करने की जरूरत नहीं है, वे सीधे अटैक करते हैं। इसलिए आप उनकी जितनी तारीफ करें कम है।”

कैफ ने कहा, “इस तरह के बल्लेबाज नियमित तौर पर रन नहीं बना पाते। एक अच्छी पारी के बाद कुछ असफलताएं देखने को मिलती हैं, लेकिन अभिषेक का अंदाज देखिए। वह हर मैच में खुद को साबित करते हैं। अगर वह 12-14 गेंद भी खेलते हैं, तो 60-70 रन बनाते हैं। यह उन्हें मैच-विनर बनाता है। अगर अभिषेक फॉर्म में हैं, तो भारत की जीत लगभग तय है।”

पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि 25 साल के इस खिलाड़ी ने 36 टी20 मैचों की 35 पारियों में 1,267 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। अभिषेक का रिकॉर्ड बताता है कि भारत को एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मिल गया है।

अभिषेक शर्मा ने अपने डेब्यू के बाद से ही विस्फोटक और बेखौफ बल्लेबाजी से जहां विपक्षी गेंदबाजों में दहशत पैदा की है, वहीं दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में वह 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। पहले टी20 में अभिषेक ने 35 गेंदों पर 8 छक्के और 5 चौकों की मदद से 84 रन बनाए थे। वहीं तीसरे टी20 में वह 20 गेंद पर 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद रहे थे। तीसरे टी20 में अभिषेक ने 14 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। अभिषेक शर्मा अगर टी20 विश्व कप में इसी अंदाज से खेले तो भारतीय टीम के चैंपियन बनने की संभावना और मजबूत हो सकती है।

 

TAGGED:Chris GayleSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जयपुर में नई मेट्रो लाइन के लिए जमीन आवंटन को JDA ने दी मंजूरी जयपुर में नई मेट्रो लाइन के लिए जमीन आवंटन को JDA ने दी मंजूरी
अगली ख़बर एक कॉल, जो आख़िरी बन गई—बेटी की आवाज़ याद कर टूट गए पिंकी के पिता एक कॉल, जो आख़िरी बन गई—बेटी की आवाज़ याद कर टूट गए पिंकी के पिता

ये भी पढ़ें

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?