शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: जयपुर में नई मेट्रो लाइन के लिए जमीन आवंटन को JDA ने दी मंजूरी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - जयपुर में नई मेट्रो लाइन के लिए जमीन आवंटन को JDA ने दी मंजूरी

जयपुर में नई मेट्रो लाइन के लिए जमीन आवंटन को JDA ने दी मंजूरी

UB News Network
Last updated: जनवरी 28, 2026 6:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
जयपुर में नई मेट्रो लाइन के लिए जमीन आवंटन को JDA ने दी मंजूरी
साझा करें

जयपुर.

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने जयपुर के लिए अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है। प्रस्तावों में जयपुर में नई मेट्रो लाइन के लिए जमीन का आवंटन भी शामिल है। जेडीए की भूमि एवं संपत्ति निपटान समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति ने जयपुर मेट्रो फेज-1सी के लिए 7700 वर्ग मीटर भूमि के उपयोग को मंजूरी दी।

मेट्रो फेज-1सी के अलाइनमेंट के तहत वन विभाग की जमीन का उपयोग किया जाएगा।वन विभाग को बदले में जेडीए की समतुल्य भूमि आमेर तहसील के दौलतपुरा राजस्व गांव में (2.01 हेक्टेयर भूमि) आवंटित की जाएगी। इसके अलावा समिति ने चाकसू गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय भवन के लिए 2000 वर्ग मीटर भूमि को भी मंजूरी दी है।

जयपुर मेट्रो फेज-1सी के बारे में जानें
जयपुर मेट्रो परियोजना के चरण 1-सी में मौजूदा 11.97 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन (मानसरोवर से बड़ी चौपड़) का विस्तार बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक किया जाना है। गहलोत सरकार ने मेट्रो रूट का विस्तार करते हुए बड़ी चौपड़ से रामगंज चौपड़ होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक का 2.85 किलोमीटर का रूट फाइनल किया था। 21 सितंबर 2023 को तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत ने इसका शिलान्यास किया था। काम भी शुरू हो गया था। 2.85 किमी के रूट में 2.26 किलोमीटर भूमिगत और शेष 0.59 किलोमीटर कॉरिडोर रूट प्रस्तावित है। इसमें रामगंज चौपड़ अंडरग्राउंड स्टेशन और ट्रांसपोर्ट नगर में एलिवेटेड स्टेशन बनना है।

जयपुर में मेट्रो कब शुरू हुई

  1. जयपुर में पहली बार मेट्रो का संचालन 3 जून 2015 को मानसरोवर से चांदपोल (9.63 किमी) तक शुरू हुआ।
  2. 23 सितंबर 2020 को परकोटे में चांदपोल से दायरा बढ़कर छोटी चौपड़ होते हुए बड़ी चौपड़ ( 2.4 किलोमीटर) तक पहुंच गया।
  3. 21 सितंबर 2023 को बड़ी चौपड़ से रामगंज चौपड़ होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक का शिलान्यास हुआ। अप्रेल 2027 तक यह काम पूरा होने का अनुमान है।
TAGGED:Jaipur Metro LineRajasthan
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ब्यावर में माइनिंग टीम के ड्रोन तोड़कर महिला फोरमैन-इंजीनियर को पीटा ब्यावर में माइनिंग टीम के ड्रोन तोड़कर महिला फोरमैन-इंजीनियर को पीटा
अगली ख़बर तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ क तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ क

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?