सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: WhatsApp का नया अवतार: इस्तेमाल के लिए देने होंगे पैसे, लेकिन मिलेंगी प्रीमियम स
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - WhatsApp का नया अवतार: इस्तेमाल के लिए देने होंगे पैसे, लेकिन मिलेंगी प्रीमियम स

WhatsApp का नया अवतार: इस्तेमाल के लिए देने होंगे पैसे, लेकिन मिलेंगी प्रीमियम स

UB News Network
Last updated: मार्च 5, 2026 4:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
WhatsApp का नया अवतार: इस्तेमाल के लिए देने होंगे पैसे, लेकिन मिलेंगी प्रीमियम स
साझा करें

 नई दिल्ली

देश के करोड़ों यूजर्स के लिए यह काम की खबर है। वॉट्सऐप चलाने वाले लोगों को जल्‍द एक ‘नया वॉट्सऐप’ मिलने वाला है। कंपनी प्रीमियम सब्‍सक्र‍िप्‍शन प्‍लान को लाने की तैयारी कर रही है, जिसे ‘Whatsapp Plus’ कहा जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स कुछ पैसे देकर वॉट्सऐप में ऐसे तमाम फीचर्स को इस्‍तेमाल कर पाएंगे जो Free वॉट्सऐप चलाने वालों को नहीं मिलेंगे। आसान भाषा में समझाएं तो आने वाले दिनों में वॉट्सऐप के दो रूप देखने को मिल सकते हैं। एक फ्री वालों के लिए और एक पेड सब्‍सक्राइबर्स के लिए।

क्‍या है वॉट्सऐप प्‍लस?
वॉट्सऐप प्‍लस के बारे में यह जानकारी WABetaInfo की रिपोर्ट में सामने आई है। वॉट्सऐप प्‍लस कोई नया ऐप नहीं होगा, बल्कि यह एक ऑप्‍शनल पेड प्‍लान होगा। वॉट्सऐप प्‍लस इस्‍तेमाल करने वाले ग्राहकों को मंथली फीस चुकानी होगी, जिसके बदले वह कुछ एक्‍सक्‍लूसिव फीचर्स को चला पाएंगे, जो Free वॉट्सऐप के साथ नहीं मिलेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए वॉट्सऐप प्‍लस को डेवलप किया जा रहा है। हालांकि अभी यह फीचर रिलीज नहीं हुआ है।

वॉट्सऐप प्‍लस के प्रमुख फीचर्स
    वॉट्सऐप प्‍लस इस्‍तेमाल करने वाले यूजर्स को कई फीचर्स एक्‍सक्‍लूसिव दिए जाएंगे। जैसे-
    ढेरों कस्‍टमाइजेशन ऑप्‍शन मिलेंगे। यूजर अपनी ऐप की थीम बदल पाएंगे। आइकन को बदल सकेंगे। उन्‍हें 14 नए आइकन और इंटरफेस को अलग बनाने के लिए थीम ऑफर की जाएंगी। इससे पेड सब्‍सक्राइबर्स का वॉट्सऐप, फ्री चलाने वालों से अलग दिखेगा।
    वॉट्सऐप प्‍लस चलाने वाले यूजर्स 20 चैट्स को पिन कर पाएंगे। अभी सिर्फ 3 चैट्स को पिन किया जा सकता है। ज्‍यादा चैट्स पिन होने से काम की जानकारी तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
    रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप प्‍लस यूजर्स को कंपनी स्‍पेशल रिंगटोन्‍स देने पर काम कर रही है। वो रिंगटोन्‍स फ्री यूजर्स के मोबाइल में नहीं बजेंगी। इससे वॉट्सऐप कॉल को अलग से पहचाना जा सकेगा।
    इसके साथ ही, प्‍लस यूजर्स को कुछ खास स्‍टीकर्स और रिएक्‍शंस के लिए आइकन दिए जाएंगे जो फ्री ऐप में नहीं मिलते।
    कुल मिलाकर फ्री वॉट्सऐप चलाने वालों और पेड वॉट्सऐप चलाने वालों के बीच अंत‍र स्‍पष्‍ट रूप से नजर आएगा।

Whatsapp Free वर्जन बंद हो जाएगा?
रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप का मौजूदा स्‍वरूप काम करता रहेगा यानी आप आज जैसे वॉट्सऐप चला रहे हैं, वैसे ही चलाते रहेंगे। वॉट्सऐप प्‍लस एक नई सुविधा होगी, जि‍सका मकसद पैसे लेकर एक्‍सक्‍लूसिव फीचर देना होगा। लेकिन एक सवाल यह भी उठता है कि भविष्‍य में फ्री यूजर्स को क्‍या नए फीचर्स पहले इस्‍तेमाल करने के लिए नहीं मिलेंगे?

कितने पैसे देंगे होंगे वॉट्सऐप प्‍लस के लिए?
अभी शुरुआती जानकारी ही सामने आई है। किसी तरह के रिचार्ज या सब्‍सक्र‍िप्‍शन प्‍लान पर डिटेल नहीं है। हालांकि ऐसा माना जाना चाहिए कि कंपनी किफायती कीमतों में भारतीय यूजर्स के लिए वॉट्सऐप प्‍लस को ला सकती है।

Whatsapp Plus ढूंढने इंटरनेट पर मत जाना
Whatsapp Plus से जुड़ी कुछ खबरें पहले भी सामने आई हैं। इंटरनेट पर WhatsApp Plus नाम से APK फाइलें मौजूद हैं। इन्‍हें डाउनलोड और मोबाइल में इंस्‍टॉल करने की गलती ना करें। ऐसी फाइलें वायरस फैलाकर आपके गैजेट को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

TAGGED:TechnologyWhatsApp
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर इंग्लैंड से भिड़ंत से पहले वानखेड़े का ‘फैक्टर’ परेशान कर रहा भारतीय गेंदबाजी को इंग्लैंड से भिड़ंत से पहले वानखेड़े का ‘फैक्टर’ परेशान कर रहा भारतीय गेंदबाजी को
अगली ख़बर टी20 वर्ल्ड कप: वरुण चक्रवर्ती के पास नंबर वन बनने का मौका, इंग्लैंड के आदिल रशी टी20 वर्ल्ड कप: वरुण चक्रवर्ती के पास नंबर वन बनने का मौका, इंग्लैंड के आदिल रशी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?