सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: टी20 वर्ल्ड कप: वरुण चक्रवर्ती के पास नंबर वन बनने का मौका, इंग्लैंड के आदिल रशी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - टी20 वर्ल्ड कप: वरुण चक्रवर्ती के पास नंबर वन बनने का मौका, इंग्लैंड के आदिल रशी

टी20 वर्ल्ड कप: वरुण चक्रवर्ती के पास नंबर वन बनने का मौका, इंग्लैंड के आदिल रशी

UB News Network
Last updated: मार्च 5, 2026 5:01 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
टी20 वर्ल्ड कप: वरुण चक्रवर्ती के पास नंबर वन बनने का मौका, इंग्लैंड के आदिल रशी
साझा करें

मुंबई
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को शाम 7 बजे से खेला जाना है। भारतीय टीम के रहस्यमयी लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के लिए यह मैच खास हो सकता है। वरुण चक्रवर्ती अगर इंग्लैंड के खिलाफ अपनी प्रतिष्ठा के अनरुप प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं, तो इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। वरुण विश्व कप के 7 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं। अगर वरुण सेमीफाइनल में 2 विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो उनके 14 विकेट हो जाएंगे और वह इस विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

वरुण का सुपर-8 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। सुपर-8 के तीन मैचों में वह 3 विकेट ही ले सके हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। वह इस टीम के खिलाफ 5 मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं, जिसमें एक फाइफर भी शामिल है। इस आंकड़े को देखते हुए भारतीय टीम वरुण से इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

इस विश्व कप में शीर्ष गेंदबाज बनने का मौका इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद के पास भी है। रशीद ने 7 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। भारत के खिलाफ रशीद ने 18 मैचों में 14 विकेट लिए हैं।

टी20 विश्व कप 2026 में पहले सेमीफाइनल के बाद शीर्ष 5 गेंदबाजों की सूची पर गौर करें तो पहले स्थान पर अमेरिका के एससी वैन शाल्कविक हैं। उनके 4 मैचों में 13 विकेट हैं। दूसरे स्थान पर जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी हैं। मुजरबानी ने 6 मैचों में 13 विकेट लिए थे। तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एंगिडी हैं। एंगिडी ने 7 मैचों में 12 विकेट लिए थे। ये तीनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। इसलिए इन गेंदबाजों के विकेटों की संख्या नहीं बढ़ेगी। चौथे स्थान पर भारत के वरुण हैं। वरुण के 7 मैचों में 12 विकेट हैं। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र 8 मैचों में 11 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं। आदिल रशीद भी संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।

 

TAGGED:SportsVarun Chakraborty
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर WhatsApp का नया अवतार: इस्तेमाल के लिए देने होंगे पैसे, लेकिन मिलेंगी प्रीमियम स WhatsApp का नया अवतार: इस्तेमाल के लिए देने होंगे पैसे, लेकिन मिलेंगी प्रीमियम स
अगली ख़बर DA हाइक अपडेट: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% इजाफा, मिलेगी आर्थिक DA हाइक अपडेट: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% इजाफा, मिलेगी आर्थिक

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?