मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सेमीफाइनल की टीस अब भी बरकरार, भारत सीरीज से पहले गार्डनर ने बताया ऑस्ट्रेलिया क
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - सेमीफाइनल की टीस अब भी बरकरार, भारत सीरीज से पहले गार्डनर ने बताया ऑस्ट्रेलिया क

सेमीफाइनल की टीस अब भी बरकरार, भारत सीरीज से पहले गार्डनर ने बताया ऑस्ट्रेलिया क

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 30, 2025 11:45 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
सेमीफाइनल की टीस अब भी बरकरार, भारत सीरीज से पहले गार्डनर ने बताया ऑस्ट्रेलिया क
साझा करें

नई दिल्ली 
स्टार ऑलराउंडर एशले गार्डनर का मानना ​​है कि भले ही ऑस्ट्रेलिया अभी टी20 या वनडे चैंपियन न हो लेकिन इसके बावजूद वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। गार्डनर ने उम्मीद जताई कि फरवरी में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की मेजबानी करेगी तो वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। गार्डनर ने कहा कि टी20 और वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को मिली हार ने टीम पर ऐसा दबाव बना दिया है जिसकी उसे आदत नहीं है।

गार्डनर ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, ‘पिछले कुछ समय में हम पर काफी दबाव पड़ा है। लेकिन इसके बावजूद मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि दुनिया में हमारी टीम सर्वश्रेष्ठ है।’ ऑस्ट्रेलिया अगले साल फरवरी और मार्च में वनडे चैंपियन भारत की मेजबानी करेगा, जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, इतने ही वनडे और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा।

गार्डनर ने कहा, ‘भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगा, और ऐसा होना भी चाहिए। उन्होंने हाल में बहुत अच्छी क्रिकेट खेली है। विश्व कप से पहले वनडे श्रृंखला में उन्होंने हमें कड़ी टक्कर दी थी और फिर विश्व कप के सेमीफाइनल में भी वे हम पर हावी रहे थे।’

उन्होंने कहा कि आगामी श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया को घरेलू धरती पर खेलने का फायदा मिलेगा लेकिन स्पष्ट किया कि भारत को किसी भी तरह से कम करके नहीं आंका जा सकता है। गार्डनर ने कहा, ‘वे हमारी परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके बारे में हम उनसे बेहतर जानते हैं। अगर वे हमें चुनौती देते हैं, तो हम जानते हैं कि उस स्थिति में क्या करना है।’

इस श्रृंखला में पिछले महीने वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद पहली बार दोनों टीम आमने-सामने होगी। गार्डनर ने कहा, ‘पिछले 12 से 18 महीनों में हमने केवल दो मैच हारे हैं। हमने जो दो मैच हारे हैं, वे दोनों सेमीफाइनल थे। इससे हमारे प्रदर्शन में निरंतरता का पता चलता है।’ ऑस्ट्रेलिया 2024 में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया था, जहां उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कम स्कोर वाले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

 

TAGGED:AustraliaSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बीजेपी नेता का सख्त संदेश: अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग, चीन को तिब्बत से हटना पड़ बीजेपी नेता का सख्त संदेश: अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग, चीन को तिब्बत से हटना पड़
अगली ख़बर जंगल में दहशत: नीम की पत्तियां लेने गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?