मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: जंगल में दहशत: नीम की पत्तियां लेने गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - जंगल में दहशत: नीम की पत्तियां लेने गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला

जंगल में दहशत: नीम की पत्तियां लेने गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 30, 2025 11:52 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
साझा करें

डोंगरगढ़

डोंगरगढ़ थाना के मोहारा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोझरी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जंगल से नीम की पत्तियां लेने गए एक ग्रामीण पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया. हमले में ग्रामीण केज़उ राम कंवर गंभीर रूप से घायल हो गया. तेंदुए के पंजों से सिर पर गहरी चोट आने के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का आरोप

यह कोई पहली घटना नहीं है. डोंगरगढ़ वन परिक्षेत्र में बीते कुछ समय से तेंदुए की गतिविधियां लगातार सामने आती रही हैं. कुछ माह पूर्व इसी क्षेत्र में एक तेंदुए का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था, इसके बाद भी जंगल से सटे गांवों में तेंदुए की मूवमेंट थमी नहीं, बल्कि धीरे-धीरे खतरा और बढ़ता चला गया. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लोझरी, मोहारा, और आसपास के जंगलों में शाम ढलते ही तेंदुए की मौजूदगी महसूस की जाती है. मवेशियों के शिकार की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन अब इंसानों पर हमला होना गंभीर चेतावनी माना जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद वन विभाग की ओर से स्थायी निगरानी या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई.

मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, जंगलों में भोजन की कमी, मानव गतिविधियों का बढ़ना और जंगल के भीतर अवैध आवाजाही तेंदुओं को आबादी की ओर खींच रही है. यही कारण है कि अब यह संघर्ष जानलेवा रूप ले रहा है. घटना के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, ट्रैप कैमरे लगाने और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है. वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक तेंदुए की मूवमेंट पूरी तरह नियंत्रित नहीं होती, तब तक जंगल में जाने पर प्रतिबंध और रात्रि गश्त अनिवार्य की जाए.डोंगरगढ़ क्षेत्र में यह घटना सिर्फ एक हमला नहीं, बल्कि वन्यजीव प्रबंधन और मानव सुरक्षा के बीच बढ़ते असंतुलन की गंभीर चेतावनी बनकर सामने आई है.

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सेमीफाइनल की टीस अब भी बरकरार, भारत सीरीज से पहले गार्डनर ने बताया ऑस्ट्रेलिया क सेमीफाइनल की टीस अब भी बरकरार, भारत सीरीज से पहले गार्डनर ने बताया ऑस्ट्रेलिया क
अगली ख़बर विजिलेंस अमृतसर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नए SSP के तौर पर IPS अधिकारी की तैनाती विजिलेंस अमृतसर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नए SSP के तौर पर IPS अधिकारी की तैनाती

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?