रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: नामुमकिन हुआ मुमकिन: इस कंपनी ने फोन में ही चलाया Android और Windows दोनों
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - नामुमकिन हुआ मुमकिन: इस कंपनी ने फोन में ही चलाया Android और Windows दोनों

नामुमकिन हुआ मुमकिन: इस कंपनी ने फोन में ही चलाया Android और Windows दोनों

UB News Network
Last updated: जनवरी 22, 2026 4:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
नामुमकिन हुआ मुमकिन: इस कंपनी ने फोन में ही चलाया Android और Windows दोनों
साझा करें

नई दिल्ली

अब वो दिन दूर नहीं जब आप पूरा कंप्यूटर अपनी जेब में रख पाएंगे। दरअसल Nex Computer नाम की कंपनी ने NexPhone के जरिए नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। दरअसल इस कंपनी का फोन यानी कि NexPhone दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिस पर एंड्रॉयड के साथ-साथ Windows और Linux भी काम करेंगे। इसी के साथ लंबे समय के बाद किसी फोन पर Windows OS भी काम करता दिखेगा। इस तरह से आप एक ही फोन में तीन अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम को इस्तेमाल कर पाएंगे।

यह उन यूजर्स के लिए भी फायदेमंद होगा, जो अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग फोन रखते हैं। चलिए इस गजब फोन के बारे में बाकी की बातें जानते हैं।

14 साल के संघर्ष का नतीजा

नेक्स कंप्यूटर के सीईओ एमरे कोस्मज के मुताबिक, यह फोन उनके 14 साल के कड़े संघर्ष का नतीजा है। वह एक ऐसा डिवाइस बनाना चाहते थे, जो जरूरत पड़ने पर आपका पर्सनल कंप्यूटर बन जाए। बता दें कि इससे पहले सैमसंग और मोटोरोला जैसी कंपनियों ने ‘Dex’ और ‘Continuum’ जैसे फीचर्स के जरिए ऐसी कोशिशें की थीं लेकिन Nex Computer का फोन इनसे कई कदम आगे जाता है। NexPhone ड्यूअल बूट को सपोर्ट करता है, जिसका मतलब है कि इस डिवाइस को यूजर अपनी मर्जी से विडोंज पीसी या एंड्रॉयड फोन की तरह इस्तेमाल कर सकता है।

फीचर्स में भी नहीं किसी से पीछे

ऐसे फोन अक्सर फीचर्स के साथ समझौता करते दिखते हैं, हालांकि Nex Computer के साथ ऐसा नहीं है। इस फोन में 8-कोर वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 12GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 6.58 इंच की डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी के साथ यह दिनभर के काम कर सकता है। सबसे खास बात है कि यह फोन P68/69K रेटिंग के साथ आता है। इससे पता चलता है कि यह फोन एक रग्ड फोन है। इस फोन की कीमत 549 डॉलर है।

काम कैसे करेगा विंडोज और लिनक्स?

NexPhone में विंडोज का इस्तेमाल ‘Windows on Arm’ टेक्नोलॉजी के जरिए किया गया है। जब आप इसे विंडोज या लिनक्स मोड में चलाएंगे, तो आप कॉल तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन बाकी सारे कंप्यूटर वाले काम आसानी से कर सकेंगे। कंपनी इसे एक ‘सेकेंडरी’ या ‘बैकअप’ फोन के तौर पर पेश कर रही है, जिसे आप किसी मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस से कनेक्ट करके पूरा डेस्कटॉप वाला एक्सपीरियंस पा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि विंडोज के अपडेट्स भी इसमें वैसे ही मिलेंगे जैसे आपके साधारण लैपटॉप या पीसी में मिलते हैं। यह फोन उन प्रोफेशनल्स के लिए बेस्ट है जिन्हें ऑन-द-गो कंप्यूटर पर होने वाले काम जैसे कि कोडिंग या डॉक्यूमेंटेशन करने पड़ते हैं।

TAGGED:Androidsingle phone.TechnologyWindows
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर धर्मांतरण को लेकर लोगों के साथ मारपीट कर गांव से भगाया धर्मांतरण को लेकर लोगों के साथ मारपीट कर गांव से भगाया
अगली ख़बर पंजाब में ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बदमाशों के 2500 मददगार किए डिटेन पंजाब में ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बदमाशों के 2500 मददगार किए डिटेन

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?