सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पंजाब में ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बदमाशों के 2500 मददगार किए डिटेन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पंजाब में ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बदमाशों के 2500 मददगार किए डिटेन

पंजाब में ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बदमाशों के 2500 मददगार किए डिटेन

UB News Network
Last updated: जनवरी 22, 2026 4:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
पंजाब में ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बदमाशों के 2500 मददगार किए डिटेन
साझा करें

फरीदकोट.

पंजाब सरकार द्वारा पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए अपने अभियान जारी है।  पंजाब पुलिस टीमों ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन 72 घंटे लंबे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत विदेश में बैठे गैंगस्टरों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए ठिकानों पर छापे मारे।

मंगलवार को गैंगस्टरों के खिलाफ पूरी तरह से मोर्चा खोलते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने 72 घंटे लंबे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ की शुरुआत की थी, जिसके तहत संगठित अपराध के इकोसिस्टम को खत्म करने के लिए राज्य भर में लगभग 12,000 कर्मियों वाली 2000 से अधिक पुलिस टीमों को तैनात किया गया था।

1186 मददगारों को पकड़ा
ऑपरेशन के दूसरे दिन का हाल शेयर करते हुए स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल DGP) लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला, जिन्होंने चल रही कार्रवाई की निगरानी के लिए व्यक्तिगत रूप से मोहाली का दौरा किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दूसरे दिन राज्य भर में विदेश में बैठे गैंगस्टरों के 1186 सहयोगियों और मददगारों को पकड़ा गया है, जिससे कुल संख्या 2500 हो गई है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन 1314 लोगों को पकड़ा गया था। स्पेशल DGP अर्पित शुक्ला ने कहा कि संगठित अपराध को समर्थन देने वाले सपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह से खत्म करने के लिए वित्तीय नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स, हथियार आपूर्ति और संचार लिंक सहित विभिन्न पहलुओं से गहन जांच चल रही है।

पुलिस ने की इनाम की घोषणा
नागरिकों से संगठित अपराध के खिलाफ अभियान में सक्रिय रूप से समर्थन करने का आग्रह करते हुए, स्पेशल DGP अर्पित शुक्ला ने कहा कि लोग वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी गुमनाम रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से अपराध और आपराधिक गतिविधि के बारे में टिप्स भी साझा कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि गैंगस्टरों की गिरफ्तारी की ओर ले जाने वाली जानकारी के लिए 10 लाख रुपये तक का नकद इनाम दिया जाएगा।

TAGGED:Operation PraharPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नामुमकिन हुआ मुमकिन: इस कंपनी ने फोन में ही चलाया Android और Windows दोनों नामुमकिन हुआ मुमकिन: इस कंपनी ने फोन में ही चलाया Android और Windows दोनों
अगली ख़बर हनीट्रैप की आरोपी वकील को तीसरी बार भी जमानत नहीं हनीट्रैप की आरोपी वकील को तीसरी बार भी जमानत नहीं

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?