सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी को भाजपा ने पंजाब विधानसभा का चुनावी माहौल बनाने की
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी को भाजपा ने पंजाब विधानसभा का चुनावी माहौल बनाने की

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी को भाजपा ने पंजाब विधानसभा का चुनावी माहौल बनाने की

UB News Network
Last updated: जनवरी 5, 2026 3:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी को भाजपा ने पंजाब विधानसभा का चुनावी माहौल बनाने की
साझा करें

चंडीगढ़.

पंजाब में 2027 की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने रणनीति तेज कर दी है। चुनाव से पहले राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री रविवार को पहली बार पंजाब जाकर सीधे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री पटियाला जिले की घनौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यह पहला मौका होगा जब वे पंजाब में संगठनात्मक स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से औपचारिक संवाद करेंगे। इससे पहले वे पंजाब में किसान समूहों, सामाजिक संगठनों, युवा वर्ग और कारोबारी संस्थाओं के साथ अलग-अलग बैठकों में शामिल होते रहे हैं। रविवार के दौरे में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सिर्फ पटियाला तक सीमित नहीं रहेगा। पटियाला से लौटने के बाद वे अपने कैंप कार्यालय में पंजाब के करीब 200 उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे मोहाली में आयोजित विशाल सामूहिक श्री सुंदरकांड पाठ में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सैनी लगातार पंजाब में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। पटियाला में होने वाले उनके कार्यक्रम पर आम आदमी पार्टी की खास नजर है। पंजाब दौरे से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने निहंग संप्रदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।

राजनीति में तेजी से बढ़ा कद

करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कद हरियाणा की राजनीति में तेजी से बढ़ा है। उनकी कार्यशैली और सक्रिय राजनीतिक भूमिका के चलते वे पार्टी हाईकमान की नजर में ऊर्जावान और प्रभावी मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हो गए हैं। यही कारण है कि हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उन्हें स्टार प्रचारकों में भी शामिल किया। इन सभी पहलुओं को देखते हुए हाईकमान ने अब पंजाब की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

पंजाबी गायकों से भी लगातार संवाद

पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री सैनी पंजाब के चर्चित गायकों से भी नियमित रूप से मुलाकात कर रहे हैं। इन बैठकों में वे हरियाणा सरकार की फिल्म नीति पर चर्चा करने के साथ पंजाब के सामाजिक और राजनीतिक माहौल को लेकर फीडबैक भी लेते हैं। पिछले छह महीनों में वे मनकीरत औलख, मिका सिंह, इंद्रजीत निक्कू और गुरदास मान से मुलाकात कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने सतिंदर सरताज को विशेष तौर पर अपने आवास पर आमंत्रित किया जहां उन्होंने हिंद की चादर गीत भी सुना।

इसलिए पंजाब में सैनी को अहम मान रही भाजपा

हरियाणा और पंजाब सामाजिक, सांस्कृतिक और कारोबारी रूप से एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री सैनी की ननिहाल पंजाब में है और वे राज्य की बोली, संस्कृति और सामाजिक संरचना को भली-भांति समझते हैं। पंजाब के कई क्षेत्रों में सैनी समाज का प्रभाव भी माना जाता है। शांत स्वभाव, संतुलित छवि और जरूरत पड़ने पर आक्रामक राजनीतिक शैली के चलते भाजपा को उम्मीद है कि नायब सिंह सैनी पंजाब में पार्टी के लिए उपयोगी चेहरा साबित हो सकते हैं। लंबे समय से भाजपा को पंजाब में ऐसे नेतृत्व की तलाश थी जो स्वभाव से सबको साथ लेकर चल सके, इस कसौटी पर सैनी फिट बैठते हैं।

पूर्व सैनिकों के मुद्दों के लिए प्रदेश सरकार तत्पर: सीएम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों के समाधान को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से तत्पर है। शनिवार को सीएम ने पश्चिमी कमान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय का भी अवलोकन किया जहां उन्होंने कमान के गौरवशाली इतिहास, प्रमुख सैन्य अभियानों, वीरता गाथाओं व विकसित सैन्य परंपराओं की जानकारी हासिल की। पश्चिमी कमान पहुंचने पर प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने उनका स्वागत किया। कमान के वरिष्ठ अधिकारियों ने संवाद के दौरान सीएम को कमान की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन राहत, युवा संपर्क कार्यक्रम, लॉजिस्टिक्स सपोर्ट सिस्टम व नई प्रौद्योगिकियों के बारे में बताया गया।

TAGGED:HaryanaHaryana Chief Minister
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर झारखंड के जामताड़ा में आम बगान के बीच में गेंदा फूल की खेती झारखंड के जामताड़ा में आम बगान के बीच में गेंदा फूल की खेती
अगली ख़बर अगर भारत नहीं आना तो… बांग्लादेश विवाद पर हरभजन सिंह का दो टूक जवाब अगर भारत नहीं आना तो… बांग्लादेश विवाद पर हरभजन सिंह का दो टूक जवाब

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?