सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: टी20 विश्व कप में निर्णायक टक्कर: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की ताकत और कमजोरि
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - टी20 विश्व कप में निर्णायक टक्कर: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की ताकत और कमजोरि

टी20 विश्व कप में निर्णायक टक्कर: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की ताकत और कमजोरि

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 24, 2026 3:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
टी20 विश्व कप में निर्णायक टक्कर: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की ताकत और कमजोरि
साझा करें

नई दिल्ली
श्रीलंका को अगर टी20 विश्व कप में अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को कोलंबो में होने वाले सुपर आठ के करो या मरो के मुकाबले में स्पिन गेंदबाजों के सामने अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा।
श्रीलंका को अगर टी20 विश्व कप में अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को कोलंबो में होने वाले सुपर आठ के करो या मरो के मुकाबले में स्पिन गेंदबाजों के सामने अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा।

पाल्लेकल की धीमी पिच पर इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका के बल्लेबाज स्पिनरों के सामने बुरी तरह से फ्लॉप रहे और 147 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाए। श्रीलंका की पिचें सह-मेजबान भारत की पिचों की तुलना में बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मुश्किल रही हैं और प्रेमदासा पिच पर भी यही सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जहां बड़ी बाउंड्री के कारण छक्के लगाना आसान नहीं है।

सुपर आठ के पहले मैच में मिली करारी हार के बाद श्रीलंका के बल्लेबाजों के शॉट चयन पर सवाल उठाए गए थे और उसकी टीम को अपनी इन गलतियों से सबक लेना होगा। श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने टीम के खराब प्रदर्शन पर कहा, ‘यह एक टी20 मैच है, इसलिए जाहिर है कि आप अधिक से अधिक रन बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही होती है, तो यह कहना आसान है, करना मुश्किल।’

उन्होंने कहा, ‘क्या इससे बेहतर विकल्प थे। निश्चित रूप से हो सकते थे। मैंने सोचा कि ऐसे विकेट पर जहां गेंद रुक कर आ रही हो, वहां तेजी से रन बनाना अच्छा विचार नहीं है। हमारे कुछ बल्लेबाज तेजी से रन चुराने के प्रयास में आउट हो गए थे। मुझे नहीं लगता कि इन परिस्थितियों में इस तरह से खुद को जोखिम में डालना अच्छा विकल्प था।’

पथुम निसांका ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है जबकि बाएं हाथ के स्पिनर दुनिथ वेलालेज ने गेंदबाजी में प्रभावित किया है। न्यूजीलैंड को प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान के साथ एक अंक साझा करना पड़ा। उसके पास भी कप्तान मिचेल सेंटनर सहित अच्छे स्पिनर हैं जो श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

इस मैच में बारिश की संभावना नहीं है और इसलिए दोनों टीम सुपर आठ में पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन और टिम सीफर्ट की जोड़ी ने लीग चरण के दौरान शानदार फॉर्म दिखाया और वे उस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। रचिन रविंद्र से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कनाडा के खिलाफ अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी।

टीम इस प्रकार हैं:
श्रीलंका:
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, इश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची।

समय: मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।

 

TAGGED:SportsT20 World Cup decider
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर चंडीगढ़ के अस्पतालों में बढ़ी Flu के मरीजों की भीड़ चंडीगढ़ के अस्पतालों में बढ़ी Flu के मरीजों की भीड़
अगली ख़बर झारखंड में ₹361.67 करोड़ से ग्लास ब्रिज और स्काईवॉक के साथ बनेंगे रोपवे झारखंड में ₹361.67 करोड़ से ग्लास ब्रिज और स्काईवॉक के साथ बनेंगे रोपवे

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?