रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: चंडीगढ़ के अस्पतालों में बढ़ी Flu के मरीजों की भीड़
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - चंडीगढ़ के अस्पतालों में बढ़ी Flu के मरीजों की भीड़

चंडीगढ़ के अस्पतालों में बढ़ी Flu के मरीजों की भीड़

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 24, 2026 3:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
चंडीगढ़ के अस्पतालों में बढ़ी Flu के मरीजों की भीड़
साझा करें

चंडीगढ़.

फरवरी के आखिरी दिनों में जहां दोपहर की धूप गर्मी का एहसास करा रही है, वहीं सुबह-शाम की ठंड अभी भी बनी हुई है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण वायरल इन्फ्लुएंजा (फ्लू) तेजी से फैल रहा है। शहर के बड़े सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, खांसी और गले में दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है।

जी.एम.सी.एच. 32 Chandigarh के पल्मनरी क्रिटिकल केयर विभाग के प्रमुख डॉ. दीपक अग्रवाल के अनुसार, उनके अस्पताल में रोजाना 35 से 45 फ्लू के मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं जी.एम.सी.एच. 16 Chandigarh में भी प्रतिदिन 25 से 30 नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में मरीजों की संख्या में करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आम सर्दी समझकर न करें नजरअंदाज
डॉक्टरों का कहना है कि कई लोग फ्लू को सामान्य जुकाम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो खतरनाक हो सकता है। इन्फ्लुएंजा वायरस नाक, गले और फेफड़ों पर एक साथ हमला करता है। संक्रमित होने के दो दिन के भीतर तेज और गंभीर लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

फ्लू के मुख्य लक्षण

  1. ठंड के साथ तेज बुखार
  2. गले में दर्द और खराश
  3. लगातार खांसी
  4. सिर और शरीर में दर्द
  5. नाक बहना या बंद होना
  6. आंखों से पानी आना
  7. स्वाद में कमी
  8. पेट दर्द और अत्यधिक थकान

सांस के मरीजों के लिए ज्यादा खतरा
डॉ. दीपक अग्रवाल और डीएचएस के डॉ. सुमन सिंह के मुताबिक, जिन्हें पहले से दमा, सांस की तकलीफ या फेफड़ों की बीमारी है, उनके लिए यह फ्लू जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे मरीजों में यह वायरस फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

कैसे फैलता है फ्लू
यह वायरस हवा में मौजूद महीन बूंदों (ड्रॉपलेट्स) के जरिए फैलता है। जब संक्रमित व्यक्ति खांसता, छींकता या बात करता है, तो आसपास खड़े लोग आसानी से संक्रमित हो सकते हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में इसका संक्रमण तेजी से फैलता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह फ्लू हर साल फरवरी मध्य से मार्च मध्य तक चरम पर रहता है।

बचाव के उपाय

  1. शाम और रात में हल्के गर्म कपड़े पहनें।
  2. खांसते-छींकते समय मुंह पर रूमाल या मास्क रखें।
  3. बीमार व्यक्ति दूसरों से दूरी बनाए रखें।
  4. फास्ट फूड, डिब्बाबंद जूस और फ्रोजन फूड से परहेज करें।
  5. ताजे फल-सब्जियां और जूस का सेवन करें।
  6. पर्याप्त पानी पिएं, जरूरत हो तो ओआरएस लें।
  7. लक्षण दिखने पर खुद दवा लेने की बजाय डॉक्टर से सलाह लें।
  8. समय पर इलाज न लेने से छोटी बीमारी भी बड़ी समस्या बन सकती है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
TAGGED:FluPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर महिला किसानों को ‘डिजिटल दीदी’ दे रही खेती का ज्ञान महिला किसानों को ‘डिजिटल दीदी’ दे रही खेती का ज्ञान
अगली ख़बर टी20 विश्व कप में निर्णायक टक्कर: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की ताकत और कमजोरि टी20 विश्व कप में निर्णायक टक्कर: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की ताकत और कमजोरि

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?