सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: टी20 रैंकिंग में शफाली वर्मा की लंबी छलांग, टॉप पोजिशन पर कब्जे के करीब
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - टी20 रैंकिंग में शफाली वर्मा की लंबी छलांग, टॉप पोजिशन पर कब्जे के करीब

टी20 रैंकिंग में शफाली वर्मा की लंबी छलांग, टॉप पोजिशन पर कब्जे के करीब

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 30, 2025 12:47 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
टी20 रैंकिंग में शफाली वर्मा की लंबी छलांग, टॉप पोजिशन पर कब्जे के करीब
साझा करें

नई दिल्ली
टीम इंडिया की स्टार ओपनिंग बैटर शेफाली वर्मा ने लेटेस्ट आईसीसी टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। श्रीलंका के खिलाफ जारी 5 मैच की टी20 सीरीज में शेफाली वर्मा 3 अर्धशतकों के साथ सर्वाधिक 236 रन बना चुकी है। इस धुआंधार परफॉर्मेंस का फायदा उन्हें आईसीसी टी20 रैंकिंग में हुआ है। शेफाली वर्मा ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में चार पायदान की छलांग लगाते हुए 6ठे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं श्रीलंका के खिलाफ पिछले मुकाबले में 80 रनों की पारी खेलने वाली स्मृति मंधाना तीसरे पायदान पर बनी हुई है। जेमिमा रोड्रिग्स को एक पायदान का नुकसान हुआ है, मगर वह अभी भी टॉप-10 में बनी हुई है।

शेफाली, मिताली राज के बाद T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं, जब वह 2020 में टॉप पर पहुंची थीं, लेकिन पिछले महीने ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच परफॉर्मेंस के बाद ही उन्होंने हाल ही में अपनी बेस्ट फॉर्म हासिल की है। शेफाली वर्मा अब बल्लेबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप पर बैठी ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी से सिर्फ 60 रेटिंग पॉइंट्स पीछे हैं। शेफाली के खाते में 736 अंक है, जबकि मूनी 794 अंक के साथ पहले पायदान पर है।

भारत की विस्फोटक बैटर रिचा घोष को भी T20I बल्लेबाजों की अपडेटेड रैंकिंग में फायदा मिला है। 22 साल की रिचा ने तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच में 40 रन की नाबाद पारी खेली थी, उनको इससे 7 पायदान का फायदा हुआ है। वह अब 20वें नंबर पर है। T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों के लिए और अच्छी खबर है, शानदार फॉर्म में चल रही रेणुका सिंह और श्री चरानी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच में टीम में वापसी करते हुए रेणुका ने चार विकेट लिए और इसके चलते T20I गेंदबाजों की लेटेस्ट लिस्ट में आठ पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गईं हैं। वहीं लेफ्ट-आर्म स्पिनर चरानी ने श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती चार मैचों में चार विकेट लिए हैं और वह 17 पायदान ऊपर चढ़कर T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में कुल मिलाकर 52वें स्थान पर पहुंच गई हैं। दीप्ति शर्मा पहले पायदान पर बनी हुई है।

 

TAGGED:Shafali Verma'sSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अव्यवस्था का आलम: लुधियाना ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर उमड़ी भीड़, जनता हलकान अव्यवस्था का आलम: लुधियाना ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर उमड़ी भीड़, जनता हलकान
अगली ख़बर डेटा साइंस में करियर का मौका! IGNOU लेकर आया MSc कोर्स, जानें एडमिशन डिटेल्स, फी डेटा साइंस में करियर का मौका! IGNOU लेकर आया MSc कोर्स, जानें एडमिशन डिटेल्स, फी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?