शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: डेटा साइंस में करियर का मौका! IGNOU लेकर आया MSc कोर्स, जानें एडमिशन डिटेल्स, फी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - डेटा साइंस में करियर का मौका! IGNOU लेकर आया MSc कोर्स, जानें एडमिशन डिटेल्स, फी

डेटा साइंस में करियर का मौका! IGNOU लेकर आया MSc कोर्स, जानें एडमिशन डिटेल्स, फी

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 30, 2025 12:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
डेटा साइंस में करियर का मौका! IGNOU लेकर आया MSc कोर्स, जानें एडमिशन डिटेल्स, फी
साझा करें

डेटा साइंस आज के दौर की सबसे डिमांडिंग स्किल बन चुकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए इग्नू के ‘स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन साइंसेज’ (SOCIS) ने ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में MSc in Data Science and Analytics (MSCDSA) प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस कोर्स का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों जैसे बिजनेस, हेल्थकेयर और इंजीनियरिंग में डेटा का एनालिस्ट कर मुश्किल समस्याओं को सुलझाने के लिए एक्सपर्ट की एक नई फौज तैयार करना है।

कोर्स की फीस और अवधि

इग्नू ने इस कोर्स को काफी किफायती रखा है ताकि यह सभी वर्गों के लिए सुलभ हो।

प्रति सेमेस्टर फीस: 13,000 रुपये (इसके अलावा रजिस्ट्रेशन और डेवलपमेंट फीस अलग से देनी होगी)।

कुल अवधि: यह 2 साल का डिग्री कोर्स है, जिसे अधिकतम 4 साल में पूरा किया जा सकता है।

क्रेडिट सिस्टम: यह एक क्रेडिट-आधारित प्रोग्राम है जो सीखने में लचीलापन प्रदान करता है।

एग्जिट ऑप्शन: पीजी डिप्लोमा की सुविधा

इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘एग्जिट ऑप्शन’ है। यदि कोई छात्र पहले दो सेमेस्टर (40 क्रेडिट) सफलतापूर्वक पूरे करने के बाद पढ़ाई छोड़ना चाहता है, तो उसे पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स की डिग्री प्रदान की जाएगी। यह उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो कम समय में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं।

योग्यता और माध्यम

योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 3 साल की बैचलर डिग्री (ग्रैजुएशन) होना अनिवार्य है।

माध्यम: यह कोर्स फिलहाल केवल अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध है।

यह प्रोग्राम उन प्रोफेशनल्स के लिए बेहतरीन है जो नौकरी के साथ-साथ अपनी स्किल अपग्रेड करना चाहते हैं।

आवेदन कैसे करें?

1. इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।

2. अपना ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।

3. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

4. आवश्यक डॉक्यूमेंट (जैसे ग्रैजुएशन की डिग्री) अपलोड करें।

5. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

डेटा साइंस में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है, क्योंकि इग्नू की डिग्री ग्लोबल लेवल पर मान्य है और इसकी गुणवत्ता इंडस्ट्री के मानकों के अनुरूप है।

 

TAGGED:Education/CareerIGNOUMSc Data Science
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर टी20 रैंकिंग में शफाली वर्मा की लंबी छलांग, टॉप पोजिशन पर कब्जे के करीब टी20 रैंकिंग में शफाली वर्मा की लंबी छलांग, टॉप पोजिशन पर कब्जे के करीब
अगली ख़बर किसानों को राहत का तोहफा: योजनाओं का लाभ लेने में ट्रैक्टर की शर्त खत्म किसानों को राहत का तोहफा: योजनाओं का लाभ लेने में ट्रैक्टर की शर्त खत्म

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?