शुक्रवार, मई 8, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: खंडवा में सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने मजदूरों को बनाया बंधक; 12 बोर बंदूक और कैश
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - इंदौर - खंडवा में सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने मजदूरों को बनाया बंधक; 12 बोर बंदूक और कैश

खंडवा में सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने मजदूरों को बनाया बंधक; 12 बोर बंदूक और कैश

UB News Network
Last updated: मार्च 12, 2026 6:47 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
खंडवा में सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने मजदूरों को बनाया बंधक; 12 बोर बंदूक और कैश
साझा करें

खंडवा

नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े डकैती की वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। काले रंग की कार से आए सात से आठ नकाबपोश बदमाशों ने जयंती माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ललित-वासुदेव सोलंकी के खेत पर बने मकान में धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर पर मौजूद तीन मजदूरों को रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया और इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया।

बदमाश घर से 12 बोर की लायसेंसी बंदूक और 1.60 लाख रुपये नकदी ले गए। जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब छह से साढ़े छह बजे के बीच की है।उस समय मकान मालिक ललित सोलंकी अपने परिवार के साथ देवास जिले के सतवास में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए हुए थे।घर पर दो खेतीहर मजदूर मौजूद थे।इसी दौरान काले रंग की कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर मजदूरों को पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया।

तीसरा मजदूर तो आया तो उसे बना लिया बंधक

इसी बीच ललित सोलंकी का एक नौकर पशुओं का दूध निकालने के लिए वहां पहुंचा तो बदमाशों ने उसे भी पकड़कर बांध दिया। तीनों मजदूरों को मकान के पीछे बने कमरे में बंद कर दिया गया।इसके बाद बदमाशों ने घर के अंदर तलाशी ली और सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। बदमाश अपने साथ एक 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक और करीब एक लाख साठ हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
चौथा मजदूर पहुंचा तब लगी डकैती की सूचना

  •     घटना की जानकारी तब सामने आई जब सोलंकी का एक अन्य मजदूर पशुओं को खोलकर खेत ले जाने के लिए पहुंचा।
  •     उसने बंधे मजदूरों को देखा और तुरंत इसकी सूचना ललित सोलंकी को दी।
  •     इसके बाद सोलंकी ने नर्मदानगर थाने में डकैती की सूचना दी।
  •     सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास खींची पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
  •     खंडवा से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
  •     पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

सात-आठ माह पहले भी लूट का प्रयास

बताया जा रहा है कि ललित सोलंकी अपने खेत में बने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। करीब सात-आठ महीने पहले भी अज्ञात बदमाशों ने यहां लूट का असफल प्रयास किया था। सुबह के समय हुई इस डकैती की घटना से पामाखेड़ी और आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

 

TAGGED:Madhya PradeshWorkers held hostage
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अप्रैल माह में पैक्स से 10 लाख किसानों को जोड़ने के लिए चलाया जाएगा वृहद सदस्यता अप्रैल माह में पैक्स से 10 लाख किसानों को जोड़ने के लिए चलाया जाएगा वृहद सदस्यता
अगली ख़बर रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा: बरकाकाना–कोडरमा डबल लाइन प्रोजेक्ट को हरी झंडी रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा: बरकाकाना–कोडरमा डबल लाइन प्रोजेक्ट को हरी झंडी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?