शुक्रवार, मई 8, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा: बरकाकाना–कोडरमा डबल लाइन प्रोजेक्ट को हरी झंडी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा: बरकाकाना–कोडरमा डबल लाइन प्रोजेक्ट को हरी झंडी

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा: बरकाकाना–कोडरमा डबल लाइन प्रोजेक्ट को हरी झंडी

UB News Network
Last updated: मार्च 12, 2026 6:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा: बरकाकाना–कोडरमा डबल लाइन प्रोजेक्ट को हरी झंडी
साझा करें

रामगढ़/रांची.

झारखंड में रेल यातायात को मजबूत और बेहतर बनाने के उद्देश्य से बरकाकाना से अरगड्डा, हजारीबाग होते हुए कोडरमा तक डबल रेल लाइन की महत्वाकांक्षी योजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। वर्तमान में इस रूट पर सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों के बचे संचालन में कई तरह की कठिनाइयां सामने आते थे। धनबाद मंडल से मिली जानकारी के अनुसार यह दोहरी लाइन का कार्य टेंडर प्रक्रिया में है। निर्धारित समय सीमा में कार्य को पूरा करना है।

रेल मंत्रालय की योजना के अनुसार कोडरमा से बरकाकाना तक लगभग 133 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को डबल किया जाएगा। इस परियोजना में लगभग तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने का अनुमान किया गया है। इस रेलखंड के डबल रेल लाइन से न केवल यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि मालगाड़ियों का संचालन भी अधिक होगा । झारखंड का यह क्षेत्र कोयला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है और यहां से बड़ी मात्रा में कोयला तथा अन्य खनिज देश के विभिन्न राज्यों में भेजे जाते हैं। दोहरी लाइन बनने के बाद माल ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी और उद्योगों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। योजना के अनुसार इस परियोजना में करीब 17 बड़े पुल और लगभग 180 छोटे पुल-पुलियों का निर्माण किया जाना है। डबल रेल लाइन जल्द पूरी कर ली जाएंगी।

कई स्थानों पर सड़क और रेल यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) और रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) भी बनाए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार परियोजना की स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया जैसे सर्वेक्षण, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, टेंडर और अन्य तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह रेल लाइन झारखंड के कोडरमा, चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों से होकर गुजरती है। इसलिए इस परियोजना से इन जिलों के लाखों लोगों को सीधा लाभान्वित की संभावना है। डबल रेल लाइन बनने के बाद यात्रियों को अधिक ट्रेनें उपलब्ध हो सकेंगी और यात्रा का समय भी कम होगा। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए भी रेल यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

डबल रेल लाइन से कई फायदे 
आय में वृद्धिः रेल लाइन के पास के क्षेत्रों में व्यापार और वाणिज्य बढ़ता है, जिससे आय में वृद्धि होती है।
रोजगार के अवसर: रेल लाइन के निर्माण और संचालन से रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।
संचार में सुधारः रेल लाइन से लोगों का आवागमन आसान होता है, जिससे संचार में सुधार होता है।
व्यापार में वृद्धिः रेल लाइन से माल की ढुलाई आसान होती है, जिससे व्यापार में वृद्धि होती है। कोडरमा चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ से गुजरती है लाइन अभी दो एक्सप्रेस व एक पैसेंजर अप व डाउन ट्रेन चल रही, नई ट्रेनें मिलने की उम्मीद है।

इस रूट पर अभी दो एक्सप्रेस ट्रेन
पटना से रांची तक वंदे भारत व आसनसोल से इंटरसिटी एक्सप्रेस हटिया तक चल रही है वहीं कोडरमा से सुबह-शाम बरकाकाना के लिए पैसेंजर ट्रेन चल रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात बात यह है कि बरकाकाना स्टेशन को 33 करोड़ की लागत से सुंदरीकरण कर मॉडल स्टेशन बनाया जा रहा है। इस स्टेशन से विभिन्न राज्यों के लिए ट्रेन चलती है।

TAGGED:BiharRail Line Project
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर खंडवा में सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने मजदूरों को बनाया बंधक; 12 बोर बंदूक और कैश खंडवा में सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने मजदूरों को बनाया बंधक; 12 बोर बंदूक और कैश
अगली ख़बर झारखंड में महिलाओं को आर्थिक सहारा: मंईयां सम्मान योजना से 67 हजार से ज्यादा महि झारखंड में महिलाओं को आर्थिक सहारा: मंईयां सम्मान योजना से 67 हजार से ज्यादा महि

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?