शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पुतिन के आवास पर हमले के आरोपों को लेकर बोले नरेंद्र मोदी, यूक्रेन विवाद पर भारत
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पुतिन के आवास पर हमले के आरोपों को लेकर बोले नरेंद्र मोदी, यूक्रेन विवाद पर भारत

पुतिन के आवास पर हमले के आरोपों को लेकर बोले नरेंद्र मोदी, यूक्रेन विवाद पर भारत

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 30, 2025 11:22 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
पुतिन के आवास पर हमले के आरोपों को लेकर बोले नरेंद्र मोदी, यूक्रेन विवाद पर भारत
साझा करें

नई दिल्ली 
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमले की खबर पर भारत में भी चर्चा शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति के रास्ते पर बने रहने की अपील की है। साथ ही पुतिन के स्थायी आवास पर हमले को लेकर चिंता जताई है। रूस ने दावा किया है कि लंबी दूरी के 91 यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को के उत्तर में नोवगोरोड क्षेत्र में पुतिन के आवास पर हमले की कोशिश की है।

पीएम मोदी ने लिखा, ‘रूसी संघ के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों को लेकर बेहद चिंतित हूं। दुश्मनी खत्म करने और शांति हासिल करने का सबसे अच्छा रास्ता जारी कूटनीतिक प्रयास हैं। हम सभी संबंधित लोगों से इन कोशिशों पर ध्यान देने और ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने की अपील करते हैं, जो इन प्रयासों को कमजोर कर सकती हैं।’

पुतिन के घर पर अटैक का दावा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक टेलीविजन बयान में कहा कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को हुए ड्रोन हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि ड्रोन को मार गिराया गया था। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि रूस उचित समय पर जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। लावरोव ने यूक्रेनी हमलों को कीव और उसके सहयोगियों द्वारा शांति वार्ता को विफल करने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि मॉस्को यूक्रेन के साथ शांति वार्ता पर अपना रुख बदलेगा, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम के साथ शांति वार्ता जारी रहेगी। रूसी टीवी चैनलों के अनुसार राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा, ‘पुतिन ने सोमवार को फोन कॉल के दौरान ट्रंप को राष्ट्रपति आवास पर हुए हमले के बारे में बताया। राष्ट्रपति ट्रंप स्तब्ध थे।’

 

TAGGED:PM Modi
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मुंबई में दर्दनाक बस हादसा: 4 लोगों को कुचलने के मामले में ड्राइवर पर नहीं, इन प मुंबई में दर्दनाक बस हादसा: 4 लोगों को कुचलने के मामले में ड्राइवर पर नहीं, इन प
अगली ख़बर जयदीप अहलावत बने Drishyam 3 का नया सितारा, अक्षय खन्ना को किया रिप्लेस

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?