शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: जयदीप अहलावत बने Drishyam 3 का नया सितारा, अक्षय खन्ना को किया रिप्लेस
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - जयदीप अहलावत बने Drishyam 3 का नया सितारा, अक्षय खन्ना को किया रिप्लेस

जयदीप अहलावत बने Drishyam 3 का नया सितारा, अक्षय खन्ना को किया रिप्लेस

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 30, 2025 11:27 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
साझा करें

मुंबई

एक्टर अजय देवगन जल्द ही अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी फिल्म ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट के साथ लौटने वाले हैं. जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं. इसी बीच अब खबर मिल रही है कि एक्टर जयदीप अहलावत ने फिल्म में अक्षय खन्ना को रिप्लेस कर दिया है और वो जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं.

बता दें कि इस फिल्म का मुंबई शेड्यूल पूरी हो गया है और अब 8 जनवरी से गोवा में फिल्म की शूटिंग होने वाली है. जो फरवरी तक चल सकती है. इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट गोवा में ही रहेगी. स्टार स्टूडियो18 द्वारा प्रस्तुत और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं. जिसे आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

दृश्यम 3 के प्रोड्यूसर ने अक्षय खन्ना को लीगल नोटिस भेजा
हाल ही में खबर आई थी कि एक्टर अक्षय खन्ना ने फिल्म छोड़ दिया है. इसे लेकर फिल्म के मेकर्स ने एक्टर को लीगल नोटिस भेजा है. दरअसल, अक्षय खन्ना पहले पार्ट से ही इस फिल्म का हिस्सा थे, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद इसे अचानक छोड़ने की बात सामने आई थी. इसी बीच मीडिया से बातचीत में फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने बताया कि यह विवाद फीस को लेकर नहीं, बल्कि अक्षय खन्ना के लुक को लेकर हुआ है.

फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने कहा कि ‘दृश्यम 3’ एक कहानी की निरंतरता वाली फिल्म है, जो पिछली फिल्म के खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद शुरू होती है. ऐसे में अक्षय का बाल उगाने या विग पहनने की मांग कहानी और टाइमलाइन से मेल नहीं खाती थी. हालांकि पहले वो इस बात के लिए राजी हो गए थे, लेकिन बाद में दोबारा बाल रखने की जिद पर अड़ गए, जिससे कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा हुई और वे फिल्म से बाहर हो गए.

प्रोड्यूसर ने कहा कि उनके अचानक लिए गए इस फैसले से प्रोडक्शन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि सेट लग चुके थे और शूटिंग शुरू हो गई थी. इसी नुकसान की भरपाई के लिए मेकर्स कोर्ट में मुआवजे की मांग कर सकते हैं. फिलहाल अक्षय खन्ना ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है.

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पुतिन के आवास पर हमले के आरोपों को लेकर बोले नरेंद्र मोदी, यूक्रेन विवाद पर भारत पुतिन के आवास पर हमले के आरोपों को लेकर बोले नरेंद्र मोदी, यूक्रेन विवाद पर भारत
अगली ख़बर रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आत्मीय स्वागत रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आत्मीय स्वागत

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?