शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 28 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, फरवरी के दूसरे सप्ताह में बजट की तैया
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - 28 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, फरवरी के दूसरे सप्ताह में बजट की तैया

28 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, फरवरी के दूसरे सप्ताह में बजट की तैया

UB News Network
Last updated: जनवरी 6, 2026 5:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
28 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, फरवरी के दूसरे सप्ताह में बजट की तैया
साझा करें

जयपुर

 

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद सोमवार देर शाम विधानसभा सचिवालय ने सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। सभी विधायकों को इसकी सूचना भेज दी गई है। बजट सत्र मार्च तक चलने की संभावना है। सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इस दौरान सरकार अपनी प्रमुख उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत करेगी। पहले दिन अभिभाषण के बाद दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके पश्चात सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। इसके बाद कार्य सलाहकार समिति (BAC) की बैठक होगी, जिसमें सत्र के कामकाज का एजेंडा तय किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर तीन से चार दिन तक बहस होगी। बहस के बाद सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। सरकार के जवाब के बाद एक सप्ताह का अवकाश संभव है।

फरवरी के दूसरे सप्ताह में पेश हो सकता है बजट

सरकार फरवरी के दूसरे सप्ताह में बजट पेश कर सकती है, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय अभी शेष है। बजट में कई नई योजनाओं और कार्यक्रमों की घोषणा होने की संभावना है।

दो बच्चों की बाध्यता हटाने का बिल लाएगी सरकार

बजट सत्र के दौरान सरकार पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनावों में दो बच्चों की बाध्यता हटाने के लिए विधेयक लाने की तैयारी में है। इसके लिए पंचायतीराज कानून और नगरपालिका कानून में संशोधन से जुड़े दो अलग-अलग बिल सदन में पेश किए जाएंगे। इनके ड्राफ्ट तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा आधा दर्जन अन्य विधेयक भी बजट सत्र में लाए जा सकते हैं।

हंगामेदार रहने के आसार, विपक्ष के तेवर सख्त

विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल सरकार को हर मोर्चे पर घेरने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि यह सत्र सरकार के दो वर्षों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड साबित होगा। टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि सरकार पहले बजट में बड़ी घोषणाएं करती है और बाद में फिजिबिलिटी का हवाला देकर उन्हें रद्द कर देती है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि घोषणाओं के बाद उनकी व्यवहारिकता जांची जा रही है, जबकि यह काम पहले होना चाहिए। उन्होंने सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि एफआरबीएम की सीमा को पार किया जा रहा है और जनता की गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा सिर्फ ब्याज भुगतान में खर्च हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच ज्यादा कर्ज लेने की होड़ लगी हुई है।

 

TAGGED:Assembly BudgetRajasthan
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर कोयल ब्रिज में दरार के कारण लोहदरगा नहीं आएगी मेमू कोयल ब्रिज में दरार के कारण लोहदरगा नहीं आएगी मेमू
अगली ख़बर एग्जाम स्ट्रेस से परेशान छात्रों के लिए CBSE की पहल, मुफ्त काउंसलिंग शुरू एग्जाम स्ट्रेस से परेशान छात्रों के लिए CBSE की पहल, मुफ्त काउंसलिंग शुरू

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?