शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: एग्जाम स्ट्रेस से परेशान छात्रों के लिए CBSE की पहल, मुफ्त काउंसलिंग शुरू
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - एग्जाम स्ट्रेस से परेशान छात्रों के लिए CBSE की पहल, मुफ्त काउंसलिंग शुरू

एग्जाम स्ट्रेस से परेशान छात्रों के लिए CBSE की पहल, मुफ्त काउंसलिंग शुरू

UB News Network
Last updated: जनवरी 6, 2026 5:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
एग्जाम स्ट्रेस से परेशान छात्रों के लिए CBSE की पहल, मुफ्त काउंसलिंग शुरू
साझा करें

नई दिल्ली

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं। परीक्षा के इस स्ट्रेसफुल समय में छात्रों और उनके अभिभावकों को स्ट्रेस से बचाने के लिए सीबीएसई ने अपनी वार्षिक ‘फ्री साइकोलाॅजिल काउंसलिंग’ सेवा शुरू कर दी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों के मन से परीक्षा का डर निकालना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है।

दो चरणों में मिलेगी मदद

सीबीएसई की यह काउंसलिंग सेवा विशेष रूप से छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसके अंतर्गत दो प्रमुख माध्यमों से सहायता प्रदान की जा रही है:

आईवीआरएस (IVRS) के जरिए सहायता: बोर्ड ने एक टोल-फ्री नंबर 1800-11-8004 जारी किया है। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। इस नंबर पर कॉल करने के बाद छात्र और अभिभावक अपनी सुविधानुसार भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) का चयन कर सकते हैं। आईवीआरएस के माध्यम से परीक्षा की तैयारी, टाइम मैनेजमेंट, स्ट्रेस दूर करने के टिप्स और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQs) की जानकारी रिकॉर्डेड मैसेज के जरिए प्राप्त की जा सकती है।

 टेली-काउंसलिंग सेवा: बोर्ड ने अनुभवी एक्सपर्ट, प्रिंसिपल्स और प्रशिक्षित काउंसलर्स की एक टीम बनाई है। ये एक्सपर्ट पर्सनल रूप से छात्रों की समस्याओं को सुनते हैं और उन्हें साइकोलाॅजिल काउंसलिंग देते हैं। यह सेवा सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस साल काउंसलिंग टीम में न केवल भारत बल्कि विदेशों (जैसे यूएई, ओमान और कतर) के एक्सपर्ट भी शामिल किए गए हैं।

सोशल मीडिया और वेबसाइट का उपयोग

सीबीएसई ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ‘काउंसलिंग’ का एक समर्पित सेक्शन भी बनाया है। यहां छात्रों के लिए पॉडकास्ट, वीडियो और इन्फोग्राफिक्स उपलब्ध हैं। बोर्ड ने ‘एग्जाम वारियर्स’ और ‘मानोदर्पण’ जैसी पहलों के माध्यम से छात्रों को यह समझाने का प्रयास किया है कि परीक्षा केवल जीवन का एक हिस्सा है, जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं।

अभिभावकों के लिए भी सलाह

इस काउंसलिंग सत्र में केवल छात्रों को ही नहीं, बल्कि अभिभावकों को भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि घर का माहौल शांत और पॉजिटिव रखने से छात्र बेहतर पढ़ाई कर पाते हैं। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों पर मार्क्स का दबाव न डालें और उनके साथ फ्रैंडली व्यवहार करें।

सीबीएसई की यह सेवा परीक्षा समाप्त होने तक जारी रहेगी। यदि आप या आपके आसपास कोई छात्र परीक्षा को लेकर चिंतित है, तो वे सीबीएसई के इस हेल्पलाइन नंबर का लाभ उठा सकते हैं।

 

TAGGED:CBSEEducation/Careerfree counseling
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 28 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, फरवरी के दूसरे सप्ताह में बजट की तैया 28 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, फरवरी के दूसरे सप्ताह में बजट की तैया
अगली ख़बर ‘जी राम जी अधिनियम से होगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास’, ब ‘जी राम जी अधिनियम से होगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास’, ब

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?