बुधवार, मई 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पंजाब के CM मान आज 560 सब इंस्पेक्टरों को देंगे नियुक्ति पत्र
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पंजाब के CM मान आज 560 सब इंस्पेक्टरों को देंगे नियुक्ति पत्र

पंजाब के CM मान आज 560 सब इंस्पेक्टरों को देंगे नियुक्ति पत्र

UB News Network
Last updated: जनवरी 3, 2026 2:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
पंजाब के CM मान आज 560 सब इंस्पेक्टरों को देंगे नियुक्ति पत्र
साझा करें

जालंधर.

मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को जालंधर में नई भर्ती किए गए सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम पीएपी कांप्लेक्स में होगा। मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर जालंधर पहुंचेंगे। वह जिन 560 नव नियुक्त सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति सौंपने आ रहे हैं उनकी भर्ती की घोषणा नौ सितंबर 2021 को की गई थी।

भर्ती परीक्षा सितंबर 2022 में हुई थी। नवंबर 2022 में फिजिकल टेस्ट और दस्तावेजों की जांच के बाद यह नाम चयनित हुए हैं।
तकनीकी एवं सहायक सेवा वर्ग वाले सब इंस्पेक्टरों को अभी इंतजार करना पड़ेगा इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान तकनीकी एवं सहायक सेवा वाले 267 सब इंस्पेक्टर भी चयनित किए गए हैं। मुख्यमंत्री जनरल ड्यूटी के 560 सब इंस्पेंक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंप देंगे, लेकिन 267 तकनीकी एवं सहायक सेवा वर्ग वाले सब इंस्पेक्टरों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर दौरे से राजनीतिक हलचल भी रहेगी। वह पीएपी कैंपस में पार्टी के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान सांसद सुशील रिंकू और विधायक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री जालंधर में चल रहे विकास कार्यों पर डीसी और निगम कमिश्नर से रिपोर्ट ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने कहा कि पुलिस की सुरक्षा चाक चौबंद है। हर तरफ निगरानी रखी जा रही है। पूरी नाकाबंदी करवाई जाएगी। सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। वहीं नगर निगम ने शहर में मेन सड़कों की सफाई के लिए टीमें लगा रखी हैं। पीएपी चौक के आसपास भी व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है।

TAGGED:Inspector AppointmentPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टी-20 मैचों का प्रस्ताव नकारा, SLC चेयरमैन का बय बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टी-20 मैचों का प्रस्ताव नकारा, SLC चेयरमैन का बय
अगली ख़बर पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना में 65 लाख परिवारों को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना में 65 लाख परिवारों को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?