गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टी-20 मैचों का प्रस्ताव नकारा, SLC चेयरमैन का बय
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टी-20 मैचों का प्रस्ताव नकारा, SLC चेयरमैन का बय

बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टी-20 मैचों का प्रस्ताव नकारा, SLC चेयरमैन का बय

UB News Network
Last updated: जनवरी 3, 2026 2:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टी-20 मैचों का प्रस्ताव नकारा, SLC चेयरमैन का बय
साझा करें

मुंबई 

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने हाल ही में चक्रवात ‘दित्वाह’ से हुए भारी नुकसान और जनहानि के बाद राहत कार्यों के लिए भारतीय टीम के खिलाफ दो विशेष चैरिटी टी-20 मैचों का आयोजन करने का सुझाव दिया था। यह मुकाबले 27 और 29 दिसंबर को प्रस्तावित थे, ताकि इससे होने वाली कमाई का उपयोग प्रभावित लोगों की मदद के लिए किया जा सके। हालांकि, बीसीसीआई ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा के मुताबिक, व्यावसायिक मसलों पर दोनों बोर्डों के बीच समय पर तालमेल नहीं बैठ सका, जिसके कारण इन चैरिटी मैचों को रद्द करना पड़ा।

भले ही चैरिटी मुकाबलों के लिए सहमति नहीं बनी, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम का पूर्व निर्धारित श्रीलंका दौरा प्रभावित नहीं होगा। अगस्त महीने में टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां वह दो टेस्ट और दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। शम्मी सिल्वा ने इस बात की पुष्टि की है कि यह द्विपक्षीय सीरीज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। इस दौरे के जरिए क्रिकेट प्रशंसकों को दोनों देशों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

चक्रवात पीड़ितों की सहायता के लिए श्रीलंका बोर्ड ने अब अन्य विकल्पों पर ध्यान केंद्रित किया है। अगले सप्ताह दांबुला में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से प्राप्त होने वाली पूरी धनराशि राहत कोष में दी जाएगी। साथ ही भविष्य के लिए कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान को उन्नत बनाया जा रहा है, जिसमें भारत और इटली से मंगाए गए उपकरणों की मदद से नई फ्लडलाइट्स लगाई जा रही हैं। बोर्ड की योजना इस स्टेडियम की क्षमता बढ़ाने और यहां भविष्य में डे-नाइट टेस्ट आयोजित करने की है।

बता दें कि साल 2026 के टी-20 विश्व के कुछ मैच श्रीलंका में भी खेले जाएंगे, जिसके लिए स्टेडियम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। श्रीलंका क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों को लेकर भी एसएलसी पूरी तरह सक्रिय है। कोलंबो स्थित ऐतिहासिक सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) मैदान का नवीनीकरण किया जा रहा है। श्रीलंका इसी मैदान पर 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होने वाले विश्व कप के पहले मुकाबले की मेजबानी करेगा। इसके अतिरिक्त इस मैदान पर चार और मैच खेले जाएंगे।

TAGGED:BCCISportstop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर इंदौर नगर निगम में नया बदलाव: आईएएस क्षितिज सिंघल बने कमिश्नर, भागीरथपुरा कांड क इंदौर नगर निगम में नया बदलाव: आईएएस क्षितिज सिंघल बने कमिश्नर, भागीरथपुरा कांड क
अगली ख़बर पंजाब के CM मान आज 560 सब इंस्पेक्टरों को देंगे नियुक्ति पत्र पंजाब के CM मान आज 560 सब इंस्पेक्टरों को देंगे नियुक्ति पत्र

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?