शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बड़ी कार्रवाई: अमेरिका ने कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल को किया डिपोर्ट, भारत लाय
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बड़ी कार्रवाई: अमेरिका ने कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल को किया डिपोर्ट, भारत लाय

बड़ी कार्रवाई: अमेरिका ने कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल को किया डिपोर्ट, भारत लाय

UB News Network
Last updated: जनवरी 7, 2026 3:49 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
बड़ी कार्रवाई: अमेरिका ने कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल को किया डिपोर्ट, भारत लाय
साझा करें

गुरुग्राम
हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनीपत के कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल को बुधवार को भारत लाने में सफलता हासिल की है। हिमांशु भाऊ गैंग के इस शार्प शूटर को इंटरपोल और गृह मंत्रालय के सहयोग से अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही एसटीएफ की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।
 
फर्जी पासपोर्ट के सहारे पहुंचा था अमेरिका
मूल रूप से सोनीपत के गांव भैंसवाल कलां निवासी अमन भैंसवाल पर हत्या और रंगदारी समेत 10 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि अमन ने दिल्ली के मयूर विहार इलाके के एक फर्जी पते पर ‘अमन कुमार’ के नाम से पासपोर्ट बनवाया और साल 2025 में चकमा देकर अमेरिका फरार हो गया था। एसटीएफ ने इस मामले में गोहाना सदर थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर इसकी जानकारी इंटरपोल को साझा की थी।
हलवाई से एक करोड़ की रंगदारी और फायरिंग में था नाम

अमन भैंसवाल का नाम हाल ही में रोहतक के सांपला में ‘सीताराम हलवाई’ की दुकान पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में प्रमुखता से आया था। इस हमले के दौरान बदमाशों ने एक पर्ची फेंककर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी, जिस पर अमन भैंसवाल ग्रुप का नाम लिखा था। इसके अलावा गोहाना के ‘मातूराम हलवाई’ कांड में भी उसकी संलिप्तता के सबूत मिले थे। वह कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के लिए काम करता था।

STF की ‘हंटिंग’ लिस्ट में था शामिल
हरियाणा एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, अमन भैंसवाल को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उसके अन्य साथियों और विदेशों में बैठे आकाओं के नेटवर्क का खुलासा हो सके। गौरतलब है कि हरियाणा एसटीएफ अब तक विदेश भाग चुके 8 से ज्यादा बड़े गैंगस्टरों को भारत वापस लाने में सफल रही है, जिनमें मनपाल और जोगेंद्र ग्योग जैसे नाम शामिल हैं।

 

TAGGED:HaryanaUnderworld crackdown
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर हिजाब पहनकर सोना खरीदना हुआ प्रतिबंधित, बिहार में लागू हुआ नया नियम हिजाब पहनकर सोना खरीदना हुआ प्रतिबंधित, बिहार में लागू हुआ नया नियम
अगली ख़बर गुरुग्राम में महिला ने कैब ड्राइवर को घंटों घुमाकर दी छेड़छाड़ के केस में फंसाने गुरुग्राम में महिला ने कैब ड्राइवर को घंटों घुमाकर दी छेड़छाड़ के केस में फंसाने

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?