रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: गुरुग्राम में महिला ने कैब ड्राइवर को घंटों घुमाकर दी छेड़छाड़ के केस में फंसाने
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - गुरुग्राम में महिला ने कैब ड्राइवर को घंटों घुमाकर दी छेड़छाड़ के केस में फंसाने

गुरुग्राम में महिला ने कैब ड्राइवर को घंटों घुमाकर दी छेड़छाड़ के केस में फंसाने

UB News Network
Last updated: जनवरी 7, 2026 3:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
गुरुग्राम में महिला ने कैब ड्राइवर को घंटों घुमाकर दी छेड़छाड़ के केस में फंसाने
साझा करें

चंडीगढ़.

हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला ने कैब ड्राइवर को घंटों तक शहर में घुमाया और जब ड्राइवर ने किराया मांगा तो उसे पुलिस में शिकायत करने और छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी दे दी. पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस के मुताबिक, कैब ड्राइवर जियाउद्दीन ने शिकायत दी है कि महिला यात्री ज्योति दलाल ने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे कैब बुक की. महिला ने पहले उसे सेक्टर-31, फिर बस स्टैंड और उसके बाद साइबर सिटी चलने को कहा.

ड्राइवर जियाउद्दीन के अनुसार, यात्रा के दौरान महिला ने उससे पैसे मांगे, जिस पर उसने उसे 700 रुपये दे दिए. इसके बाद महिला ने कई जगहों पर खाना-पीना किया, जिसका पूरा भुगतान ड्राइवर ने ही किया. ड्राइवर का आरोप है कि जब दोपहर में उसने किराया देने और राइड खत्म करने की बात कही तो महिला गुस्से में आ गई. उसने धमकी दी कि वह उसे चोरी या छेड़छाड़ के मामले में फंसा देगी. इसके बाद महिला सेक्टर-29 थाना पहुंची और वहां हंगामा किया. महिला के जाने के बाद ड्राइवर ने पुलिस को पूरी बात बताई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ज्योति दलाल वही महिला है, जिसने पहले भी एक अन्य कैब ड्राइवर और एक सैलून को ठगा था.

पुलिस के अनुसार, महिला ने एक सैलून से करीब 20 हजार रुपये की ठगी की थी और पहले भी एक कैब ड्राइवर को 2 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया था. फरवरी 2024 में महिला का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह कैब ड्राइवर से किराए को लेकर बहस करती नजर आई थी. सेक्टर-29 थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी महिला की गिरफ्तारी की जाएगी.

TAGGED:Cab DriverHaryana
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बड़ी कार्रवाई: अमेरिका ने कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल को किया डिपोर्ट, भारत लाय बड़ी कार्रवाई: अमेरिका ने कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल को किया डिपोर्ट, भारत लाय
अगली ख़बर जशपुर के खरीदी केंद्र से 7 करोड़ की 20,586 क्विंटल धान गायब जशपुर के खरीदी केंद्र से 7 करोड़ की 20,586 क्विंटल धान गायब

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?