सोमवार, अप्रैल 27, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बंगाल के UP और दिल्ली MCD का चुनाव लड़ेगी जनशक्ति जनता दल: तेज प्रताप
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बंगाल के UP और दिल्ली MCD का चुनाव लड़ेगी जनशक्ति जनता दल: तेज प्रताप

बंगाल के UP और दिल्ली MCD का चुनाव लड़ेगी जनशक्ति जनता दल: तेज प्रताप

UB News Network
Last updated: जनवरी 11, 2026 3:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
बंगाल के UP और दिल्ली MCD का चुनाव लड़ेगी जनशक्ति जनता दल: तेज प्रताप
साझा करें

पटना.

राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका का विस्तार करते हुए जनशक्ति जनता दल ने बड़ा ऐलान किया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने साफ कर दिया है कि जनशक्ति जनता दल अब सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली नगर निगम (MCD) के आगामी चुनावों में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी. तेज प्रताप ने कहा, ‘हमारी पार्टी बंगाल, UP और दिल्ली MCD का चुनाव भी लड़ेगी.’ तेज प्रताप यादव के इस ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

बहन के बयान का किया समर्थन

यह बयान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी और तेज प्रताप यादव की बहन रोहिणी आचार्य के एक ट्वीट को लेकर मची सियासी हलचल के बीच आया है. इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की.

तेज प्रताप यादव ने कहा, “हम लगातार इन आरोपों को उठाते रहे हैं. शुरू से ही कुछ ‘जयचंदों’ ने मुझे परिवार और पार्टी से अलग-थलग करने की कोशिश की. लेकिन जिस तरह से मेरी बहन के साथ व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है. यह सब एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है.”

बिहार की राजनीति में भारत रत्न को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है. जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग के बाद अब जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी बड़ा दावा किया है. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार को भारत रत्न दिया जाता है, तो उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को भी यह सम्मान मिलना चाहिए.

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, “लालू प्रसाद यादव को भी भारत रत्न मिलना चाहिए. अगर लोग कह रहे हैं कि नीतीश कुमार को यह सम्मान दिया जाए, तो मेरे पिता को भी दिया जाना चाहिए, क्योंकि कहा जाता है कि मेरे पिता और नीतीश कुमार भाई जैसे थे. यह जनशक्ति जनता दल की मांग है.”

इससे पहले जेडीयू नेता राजीव रंजन ने केसी त्यागी के बयान से पार्टी को अलग बताया. उन्होंने कहा कि केसी त्यागी का बयान उनका निजी विचार है और इसका पार्टी की गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं और लगातार बिहार की जनता की सेवा कर रहे हैं.

गौरतलब है कि शुक्रवार को जेडीयू नेता केसी त्यागी ने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार एनडीए के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और समाजवादी आंदोलन से जुड़े ऐसे बड़े नेता हैं जो आज भी जीवित हैं. त्यागी ने यह भी याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया है और इसी कड़ी में नीतीश कुमार को भी यह सम्मान मिलना चाहिए.

TAGGED:BiharTej Pratap
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर झारखंड में 64 सीडीपीओ चयनित झारखंड में 64 सीडीपीओ चयनित
अगली ख़बर झारखंड भाजपा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का बढ़ा जोश

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?