रविवार, मई 10, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: झारखंड भाजपा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का बढ़ा जोश
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - झारखंड भाजपा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का बढ़ा जोश

झारखंड भाजपा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का बढ़ा जोश

UB News Network
Last updated: जनवरी 11, 2026 3:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
साझा करें

रांची.

देश के आध्यात्मिक स्वरूप के केंद्र बिंदु प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग सोमनाथ की पुनर्स्थापना 1000 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर को भाजपा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मना रही है। शनिवार को प्रदेश भाजपा नेताओं ने सभी मंडल अध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य और कार्यकर्ताओं के साथ अपने नजदीक के शिवालय में जाकर भगवान शिव की आरती की और जलाभिषेक किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा विदेशी आक्रांताओं ने न केवल भारत की धन संपदा को लूटा बल्कि देश के मान बिंदुओं पर भी प्रहार किया। आक्रांता मोहम्मद गजनी ने सोमनाथ मंदिर से हीरे, जवाहरात, सोना चांदी सब लुटे और अद्वितीय शिवलिंग सोमनाथ पर भी चोट किया था। उन्होंने कहा कि यह हमला भारत की आत्मा पर था, लेकिन भारत की सांस्कृतिक चेतना फिर से खड़ी हो गई। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने अपने पैतृक गांव स्थित शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव पुनर्स्थापित हो रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची पहाड़ी पर पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक और पूजन आरती किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत का परिचय जानना आवश्यक है।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी ऐतिहासिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : संजय सेठ

रांची के पिस्का मोड़ स्थित शिव मंदिर में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने देवाधिदेव महादेव की पूजा, अर्चना एवं आरती किया। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण के साक्षी बन रहे हैं। इस अवसर पर रांची के विधायक सीपी सिंह, महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू, सत्यनारायण सिंह, सुखदेव नगर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, पंडरा मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक यादव सहित सैकड़ों शिवभक्त उपस्थित थे।

भाजपा ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

विश्व के प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली एक हजार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा हैदरनगर मंडल की ओर से क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया और विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर मंदिर परिसर की सफाई की और भगवान शिव की विशेष आरती की। पूरे आयोजन में श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह का माहौल देखा गया।

शिव शक्ति धाम मंदिर सुदना में ओमकार मंत्र का हुआ जाप

स्वाभिमान सोमनाथ पर्व-2026 के तहत शनिवार को स्थानीय सूदना स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पूजा-अर्चना करते हुए ओमकार मंत्र का जाप किया। सांसद ने बताया कि सोमनाथ मंदिर की अखंडता को अडिग रखने के लिए यह कार्यक्रम पूरे देशभर के अधिकांश शिवालयों में जन सहभागिता के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर में सहस्त्र संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा और वर्ष भर मनाए जाने वाले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की घोषणा की जाएगी। सांसद ने कहा कि जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर इसे ध्वस्त कर दिया था। वर्ष 2026 में इस आस्था और सभ्यता के महान प्रतीक पर किए गए बर्बर आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 1000 वर्षों के उतार-चढ़ाव के बावजूद यह मंदिर आज भी अपनी भव्यता और गौरव के साथ खड़ा है।

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बंगाल के UP और दिल्ली MCD का चुनाव लड़ेगी जनशक्ति जनता दल: तेज प्रताप बंगाल के UP और दिल्ली MCD का चुनाव लड़ेगी जनशक्ति जनता दल: तेज प्रताप
अगली ख़बर तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, हर्षित राणा ने डेवोन तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, हर्षित राणा ने डेवोन

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?