बुधवार, अप्रैल 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह पर IT रेड, कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह पर IT रेड, कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह पर IT रेड, कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 25, 2026 7:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह पर IT रेड, कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
साझा करें

लखनऊ
इनकम टैक्स की टीम में 50 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। बुधवार को लखनऊ और बलिया समेत उत्तर प्रदेश में उमाशंकर सिंह के अन्य ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। उमाशंकर सिंह का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा है। लखनऊ के गोमतीनगर में उनका आवास और दफ्तर है।

उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की टीम में 50 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। बुधवार को लखनऊ और बलिया समेत प्रदेश में उमाशंकर सिंह के अन्य ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। उमाशंकर सिंह का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा है। लखनऊ के गोमतीनगर में उनका आवास और दफ्तर है। मिली जानकारी के अनुसाार इनकम टैक्स की टीम उमाशंकर सिंह के घर-दफ्तर से कुछ दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है।

छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ भारी फोर्स भी मौके पर मौजूद है। उमाशंकर सिंह यूपी के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। वह इस चुनाव में बसपा के टिकट पर कामयाब होने वाले उत्तर प्रदेश के एकमात्र विधायक रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उमाशंकर सिंह गंभीर रूप से कैंसर से पीड़ित हैं। दो बार उनके ऑपरेशन हो चुके हैं। पिछले कुछ समय से वह लखनऊ के गोमतीनगर स्थित अपने आवास में एकांत में रहकर इलाज करा रहे हैं। बसपा विधायक के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनके स्वास्थ्य की हालत ठीक नहीं है।

छापेमारी से मचा हड़कंप
बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर-दफ्तर पर अचानक इनकम टैक्स की छापेमारी से यूपी के राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सात बजे के करीब इनकम टैक्स की टीम तीन गाड़ियों में उमाशंकर सिंह के घर पहुंची। टीम ने आते ही दस्तावेजों और रिकॉर्डस की जांच शुरू कर दी। छापेमारी के दौरान किसी के भी आने-जाने पर रोक लगा दी गई।

बलिया में सुबह 10 बजे आवास पर पहुंची आयकर टीम
उधर, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के बलिया जनपद के खनवर स्थित आवास पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। सुबह करीब 10 बजे तीन गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों ने आवास को घेरते हुए जांच शुरू की। टीम ने घर में मौजूद सभी लोगों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी। छापेमारी के दौरान विधायक के भाई रमेश सिंह आवास पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि रमेश सिंह छात्रशक्ति इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर हैं। आयकर टीम ने गांव के पास स्थित कंपनी के प्लांट पर भी पहुंचकर ताला लगा दिया और वहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार टीम ने रसड़ा स्थित विधायक के होटल ‘स्काई’ पर भी पहुंचकर छानबीन शुरू की है। उमाशंकर सिंह बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और क्षेत्र में उनकी गिनती प्रभावशाली नेताओं में होती है। छापेमारी की वजहों को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

पार्टी में अहम भूमिका
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की उनकी पार्टी में अहम भूमिका रही है। उकी तबीयत खराब होने पर बसपा सु्प्रीमो मायावती ने भी घर पर जाकर उनका हाल-चाल लिया था। बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के यहां यह छापा तब पड़ा है जब उनकी पार्टी की सु्प्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। बता दें कि पिछले साल मार्च में भी विजिलेंस विभाग ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में जांच शुरू की थी। इनकम टैक्स की इस ताजा कार्रवाई का उस जांच से कोई संबंध है या नहीं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। आयकर विभाग, विधायक या बसपा की ओर से अभी तक इस कार्रवाई के बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

TAGGED:Umashankar SinghUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पुलिसिंग में नई पहल: थानों–चौकियों पर QR कोड, आमजन सीधे एसपी तक पहुंचा सकेंगे जा पुलिसिंग में नई पहल: थानों–चौकियों पर QR कोड, आमजन सीधे एसपी तक पहुंचा सकेंगे जा
अगली ख़बर गुड समैरिटन को सम्मान, सड़क हादसे में घायल की मदद पर मिलेगा इनाम गुड समैरिटन को सम्मान, सड़क हादसे में घायल की मदद पर मिलेगा इनाम

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?