मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पुलिसिंग में नई पहल: थानों–चौकियों पर QR कोड, आमजन सीधे एसपी तक पहुंचा सकेंगे जा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पुलिसिंग में नई पहल: थानों–चौकियों पर QR कोड, आमजन सीधे एसपी तक पहुंचा सकेंगे जा

पुलिसिंग में नई पहल: थानों–चौकियों पर QR कोड, आमजन सीधे एसपी तक पहुंचा सकेंगे जा

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 25, 2026 7:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
पुलिसिंग में नई पहल: थानों–चौकियों पर QR कोड, आमजन सीधे एसपी तक पहुंचा सकेंगे जा
साझा करें

बलौदाबाजार

बलौदाबाजार – भाटापारा जिले की पुलिस कप्तान भावना गुप्ता अब थानों और पुलिस चौकियों की सीधी निगरानी करेंगी. प्रयास अभियान के तहत जिले में सभी थानों और पुलिस चौकियों में क्यूआर कोड लगाया जाएगा, जिसके जरिए थाना आने वाले फरियादियों, आगंतुकों और आम जनता का फीडबैक फॉर्म भरा जाएगा. इसके जरिए पब्लिक थाने के अनुभव, पुलिस स्टाफ के व्यवहार और कार्यवाही आदि के संबंध में अपने अनुभव सीधे पुलिस अधीक्षक को साझा कर सकेंगे.

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आज प्रयास अभियान के तहत एसपी कार्यालय में क्यूआर कोड का विधिवत उद्घाटन किया. उन्होंने बताया कि रेंज आईजी अमरेश मिश्रा सर के मार्गदर्शन में शुरू किए गए क्यूआर कोड के जरिए फॉर्म भरने का मुख्य उद्देश्य पुलिस स्टाफ की कार्य क्षमता बढ़ाना, कार्यों में सुधार लाना एवं थाना–चौकी स्तर पर कमियों को दूर करते हुए आमजनों का पुलिस पर भरोसा मजबूत करना है.

थाना–चौकी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग, चौकी की कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार लाने, आवेदकों द्वारा किए जा रहे शिकायतों पर अमल कर उन पर गंभीरता पूर्वक कार्यवाही आदि में आम जनों की सहभागिता भी इस क्यूआर कोड के माध्यम से की जाएगी. आम नागरिकों के सुझाव और उनके अनुभव भी पुलिस के कामों में मिलते रहेंगे. इस हिसाब से यह आम जनों के सहयोग और सुझाव से पुलिस का कार्यबल बढ़ाने हेतु प्रयास अभियान के तहत जारी किया गया क्यूआर कोड अत्यंत उपयोगी होगा.

सभी थाना और चौकियों में लगेगा क्यूआर कोड
क्यूआर कोड को जिले के सभी थाना,चौकी एवं पुलिस कार्यालयों में लगाया जाएगा. जिसके तहत यहां पहुंचने वाले आगंतुकों के द्वारा थाने का अनुभव उनके शिकायत पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही एवं गंभीरता आदि को फीडबैक के माध्यम से भरा जाएगा.

एसपी करेंगी सुपरविजन
इस फीडबैक फॉर्म का सुपरविजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी भावना गुप्ता के द्वारा स्वयं अपनी टीम के माध्यम से किया जाएगा. फीडबैक फॉर्म से आमजनों,आवेदकों,शिकायत कर्ताओं को पुलिस की कार्य प्रणाली से संतुष्टि एवं कार्य के दौरान आ रही कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी.

फ़ीडबैक फॉर्म में भरे गए तथ्यों के आधार पर पुलिस कार्यालय द्वारा उक्त बिंदुओं पर और अधिक सुधार लाने हेतु संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया जाएगा. जिससे उक्त कार्य में और अधिक निपुणता आएगी और फ़ीडबैक फॉर्म के माध्यम से पुलिस के व्यवहार, जवाब एवं सर्विस क्वालिटी में कमियों की पहचान करने में भी आसानी होगी.

TAGGED:ChhattisgarhQR codesSuperintendent of Police
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर PAK vs ENG: करीबी मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान में मचा बवाल, टीवी डिबेट में PAK vs ENG: करीबी मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान में मचा बवाल, टीवी डिबेट में
अगली ख़बर BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह पर IT रेड, कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह पर IT रेड, कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?