शनिवार, अप्रैल 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 15, 2026 10:47 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की
साझा करें

नई दिल्ली
रविवार को श्रीलंका का कोलंबो भारतमय हो गया। प्रेमदासा स्टेडियम से लेकर सड़क ओर होटल तक जहां भी नजर दौड़ाओ भारतीय फैंस ही नजर आ रहे थे। कोलंबो के नीले आसमान तले ब्लू जर्सी में भारतीय फैंस अपनी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। सूर्यकमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम भी फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी और उसने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर पटखनी दे दी। पाकिस्‍तान टीम ने अभिषेक शर्मा की तैयारी थी, लेकिन ईशान किशन आउट ऑफ सिलेबस आ गए।

कभी तेज गेंदबाजी के लिए पहचानी जाने वाली पाकिस्तानी टीम ने प्रेमदासा स्टेडियम की ट्रिकी पिच पर छह स्पिनरों का इस्तेमाल करके भारतीय बल्लेबाजों को रोके रखा। अकेले ईशान किशन ने उनका ढंग से सामना किया और तूफानी पारी खेली। उन्होंने करियर का चौथा अर्धशतक ठोकते हुए भारत को 175 रन तक पहुंचाने में मदद की। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया और पाकिस्‍तान को 18 ओवर में 114 रन पर समेटकर 61 रन से मुकाबले को अपने नाम किया। यह भारत की लगातार तीसरी जीत है।

सलमान आगा ने जीता टॉस
पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। उनके अलावा पांच स्पिनरों सैम अयूब, अबरार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक ने अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या को 17वें ओवर तक हिलने नहीं दिया। सिर्फ ईशान किशन (77) ही पाकिस्तानी स्पिनरों पर हावी दिखे। उन्होंने स्वीप, रिवर्स स्वीप का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए तीन छक्के और 10 चौके से भारत को अभिषेक शर्मा (0) के झटके से उबारा। पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ दो ओवर तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने किए। बाकी 18 ओवर स्पिनरों ने फेंके। आगा का पहला मूव अच्छा था लेकिन आखिरी मूव थोड़ा खराब रहा क्योंकि इसमें भारत ने 16 रन बनाए।

आगा का शानदार मूव
पाकिस्तानी कप्तान आगा ने शानदार मूव लेते हुए तेज गेंदबाज अफरीदी की जगह खुद पहला ओवर फेंका। उनकी स्पिन ट्रिक कामयाब रही और भारतीय टीम की सबसे बड़ी उम्मीद अभिषेक कैच आउट हो गए। आगा चाहते थे कि अभिषेक शॉट लगाएं और वह जाल में फंस गए। पिछले छह टी-20 में उनका स्कोर 00, नाबाद 68, 00, 30, 00, 00 रहा है। आगा ने अभिषेक का विकेट लेने के बाद अपने साथियों को इशारा भी किया देखा क्या कहा था।

छक्‍के के साथ किया स्‍वागत
हालांकि अगले ही ओवर में ईशान ने शाहीन का स्वागत छक्के से किया। उनके इस ओवर में भारत ने 15 रन बनाए। शाहीन ने दो ओवर में 31 रन दिए। सलमान ने चौथे ओवर में शाहीन की जगह स्पिनर सैम अयूब को लगा दिया। पावरप्ले में ही दोनों तरफ से स्पिनर गेंद फेंक रहे थे। पाकिस्तान ने पांचवें ओवर में ही तीसरे स्पिनर अबरार को गेंद थमा दी।

हालांकि किशन ने उनका स्वागत भी छक्के से किया। पावरप्ले के छह में से पांच ओवर स्पिनरों ने फेंके। ऐसा कम ही देखने को मिलता है। भारत ने छह ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए जिसमें 42 रन किशन के थे। यह भारत-पाकिस्तान मैच में पावरप्ले में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। इससे पहले पिछले साल दुबई में एशिया कप में शुभमन गिल ने पावरप्ले में 35 रन बनाए थे।

 

TAGGED:featuredIshan KishanSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा
अगली ख़बर शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?