शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: IND vs NZ विवाद: बुमराह को लेकर सवाल पर हर्षित ने खोया आपा, बयान से मचा हड़कंप
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - IND vs NZ विवाद: बुमराह को लेकर सवाल पर हर्षित ने खोया आपा, बयान से मचा हड़कंप

IND vs NZ विवाद: बुमराह को लेकर सवाल पर हर्षित ने खोया आपा, बयान से मचा हड़कंप

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 3:45 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
IND vs NZ विवाद: बुमराह को लेकर सवाल पर हर्षित ने खोया आपा, बयान से मचा हड़कंप
साझा करें

नई दिल्ली
धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें वर्कलोड मैनेज करने की वजह से आराम दिया गया है। बुमराह की गैर मौजूदगी में भारतीय पेस अटैक की कमान मोहम्मद सिराज संभाल रहे हैं। वडोदरा में आयोजित पहले वनडे में भारत का विकेट का खाता 22 ओवर में खुला। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को ज्यादा खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। सिराज के अलावा पेसर हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो शिकार किए। न्यूजीलैंड ने 300/8 का स्कोर बनाया और भारत ने 6 गेंद बाकी रहते चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
 
वडोदरा वनडे में भारत की जीत के बाद हर्षित राणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। हालांकि, जब हर्षित से बुमराह का जिक्र करते हुए सवाल किया गया तो उनका सब्र का बांध टूट गया। दरअसल, एक पत्रकार ने गेंदबाज से पूछा कि क्या बुमराह की अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजों को नई गेंद से शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में दिक्कत होती है? हर्षित ने जवाब में कहा, ”मुझे नहीं पता कि आप कौन सा क्रिकेट देख रहे हैं, लेकिन आज भले ही हमें शुरुआती विकेट नहीं मिले, फिर भी सिराज भाई ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। नई गेंद से भी हमने ज्यादा रन नहीं दिए। कभी आपको शुरू में विकेट नहीं मिलते हैं लेकिन बाद में मिल जाते हैं और हमने ऐसा ही किया। पिच धीमी थी, और उसमें ज्यादा उछाल भी नहीं था।”

बता दें कि हर्षित ने वडोदरा में भारत को पहला विकेट दिलाया। उन्होंने हेनरी निकोल्स को 22वें ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। निकोल्स ने 69 गेंदों में 62 रन बनाए। उन्होंने डेवोन कॉनवे (67 गेंदों में 56) के साथ 117 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। कॉनवे को हर्षित ने 24वें ओवर में बोल्ड किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए धीमी गेंदों के साथ कुछ तेज रफ्तार की गेंद भी डालीं। कॉनवे और निकोल्स ने आदर्श शुरुआत कराई लेकिन न्यूजीलैंड का मध्य क्रम इसका फायदा उठाने में विफल रहा। इसके बाद डेरिल मिचेल ने 71 गेंदों में 84 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और तीन छक्के लगाए।

 

TAGGED:HarshitSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ग्वारीघाट स्टेशन पर मकर संक्रांति और वसंत पंचमी के मौके पर चार ट्रेनें रुकेंगी, ग्वारीघाट स्टेशन पर मकर संक्रांति और वसंत पंचमी के मौके पर चार ट्रेनें रुकेंगी,
अगली ख़बर स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?