सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ग्वारीघाट स्टेशन पर मकर संक्रांति और वसंत पंचमी के मौके पर चार ट्रेनें रुकेंगी,
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - जबलपुर - ग्वारीघाट स्टेशन पर मकर संक्रांति और वसंत पंचमी के मौके पर चार ट्रेनें रुकेंगी,

ग्वारीघाट स्टेशन पर मकर संक्रांति और वसंत पंचमी के मौके पर चार ट्रेनें रुकेंगी,

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 3:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
ग्वारीघाट स्टेशन पर मकर संक्रांति और वसंत पंचमी के मौके पर चार ट्रेनें रुकेंगी,
साझा करें

 जबलपुर
 मकर संक्रांति और वसंत पंचमी पर आसपास से श्रृद्धालु स्नान के लिए ग्वारीघाट पहुंचते है। उनकी आवाजाही की सुविधा के लिए इस बार रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। जबलपुर-नैनपुर रेलखंड पर संचालित चार एक्सप्रेस ट्रेनों का संबंधित दोनों तिथियों पर ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव घोषित किया है। इस संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेल की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।

मकर संक्रांति पर 13 से 15 जनवरी और वसंत पंचमी पर 22 से 26 जनवरी तक चांदाफोर्ट सुपरफास्ट (त्रिसाप्ताहिक), शहडोल-नागपुर और रीवा-इतवारी एक्सप्रेस ग्वारीघाट स्टेशन पर रुकेगी। संबंधित तिथि पर आते-जाते दोनों तिथियों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ग्वारीघाट में अस्थाई ठहराव रहेगा। ग्वारीघाट स्टेशन पर भी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

ग्वारीघाट से रिजर्वेशन भी उपलब्ध

रेलवे ने श्रृद्धालुओं की सुविधा ने मकर संक्रांति और वसंत पंचमी के दौरान अस्थायी ठहराव वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में ग्वारीघाट से रिजर्वेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। संबंधित तिथियों पर यात्री एक्सप्रेस ट्रेनों का ग्वारीघाट स्टेशन तक एवं वहां से वापसी के लिए सीट आरक्षित करा सकते हैं। ट्रेनों के ठहराव और स्टेशन तक रिजर्वेशन की सुविधा से छिंदवाड़ा, गोंदिया, बालाघाट, कटनी से श्रृद्धालुओं का ग्वारीघाट तक पहुंचना आसान होगा।
जबलपुर से भी जा सकेंगे श्रृद्धालु

जबलपुर-नैनपुर रेलखंड पर वर्तमान में तीन पैसेंजर ट्रेन संचालित है। इनका शहर के अंतर्गत आने वाले मदन महल, गढ़ा स्टेशन और जमतरा पैसेंजर हाल्ट में ठहराव है। ग्वारीघाट, जमतरा में रुकने वाली एक डेमू ट्रेन का संचालन भी गढ़ा-गोंदिया के बीच होता है। चार एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी ठहराव से ग्वारीघाट स्टेशन तक आवाजाही के विकल्प बढ़ गए हैं। ग्वारीघाट मार्ग पर जाम में फंसने से बचने के बजाय ट्रेन से श्रृद्धालु ग्वारीघाट पहुंच सकते हैं।

इन ट्रेनों का ठहराव और ग्वारीघाट स्टेशन पर टाइमिंग

    नागपुर-नैनपुर-शहडोल एक्सप्रेस (11201) दोपहर 3.30-03:32 बजे।
    शहडोल-नैनपुर-नागपुर एक्सप्रेस (11202) सुबह 09:49-09:51 बजे।
    इतवारी-सिवनी-रीवा एक्सप्रेस (11755) मध्यरात्रि 02:47-02:49 बजे।
    रीवा-सिवनी-इतवारी एक्सप्रेस (11756) रात 10:59-11:01 बजे।
    इतवारी-गोंदिया-रीवा एक्सप्रेस (11753) मध्यरात्रि 02:47-02:49 बजे।
    रीवा-गोंदिया-इतवारी एक्सप्रेस (11754) रात 10:59-11:01 बजे।
    चांदा फोर्ट-जबलपुर सुपरफास्ट (22173) रात 9:30-9:32 बजे।
    जबलपुर-चांदाफोर्ट सुपरफास्ट (22174) सुबह 5:49-05:51 बजे।

 

TAGGED:Madhya Pradeshtop-newstrain
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट: LoC के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, सेना ने की सख्त जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट: LoC के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, सेना ने की सख्त
अगली ख़बर IND vs NZ विवाद: बुमराह को लेकर सवाल पर हर्षित ने खोया आपा, बयान से मचा हड़कंप IND vs NZ विवाद: बुमराह को लेकर सवाल पर हर्षित ने खोया आपा, बयान से मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?