बुधवार, मार्च 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: भोजपुर DM तनय सुल्तानिया ने होली पर अफसरों और कर्मियों की छुट्टियां कीं रद्द
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - भोजपुर DM तनय सुल्तानिया ने होली पर अफसरों और कर्मियों की छुट्टियां कीं रद्द

भोजपुर DM तनय सुल्तानिया ने होली पर अफसरों और कर्मियों की छुट्टियां कीं रद्द

UB News Network
Last updated: मार्च 2, 2026 6:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 सप्ताह पहले
भोजपुर DM तनय सुल्तानिया ने होली पर अफसरों और कर्मियों की छुट्टियां कीं रद्द
साझा करें

आरा.

रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए भोजपुर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्व को लेकर जिले में सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद कर दी गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

जिले के 14 चिन्हित थानों के अंतर्गत 84 गांवों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन गांवों में विशेष निगरानी का आदेश जारी किया गया है। संबंधित थानाध्यक्षों को अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सतत गश्ती करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। दो मार्च से पांच मार्च तक प्रत्येक घंटे जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थानों से खैरियत रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेजी जाएगी, ताकि स्थिति पर पल-पल नजर रखी जा सके। प्रशासनिक स्तर पर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दो मार्च से पांच मार्च तक जिले के 175 स्थानों पर 189 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

ये मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मौजूद रहेंगे। खासकर बाजार, चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों और जुलूस मार्गों, डीजे और सोशल मीडिया पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी राज के द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहें। आरा शहर में अग्निशमन व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है। शीश महल चौक, गोपाली चौक और शिवगंज मोड़ पर एक-एक यूनिट अग्निशमन वाहन की तैनाती की जाएगी, ताकि आगजनी या किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
इसके अतिरिक्त चिकित्सा विभाग को भी 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है और किसी भी भ्रामक सूचना पर तुरंत खंडन जारी करने की व्यवस्था की गई है।

होली का त्योहार भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं
जिले में आम नागरिकों से अपील है कि वे होली का त्योहार भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दें। सभी के सहयोग से ही होली का पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया जा सकेगा।
– तनय सुल्तानिया, डीएम भोजपुर

TAGGED:BiharHoliday Cancel
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बागमती नदी पर एलिवेटेड ब्रिज बनाने 12 एकड़ भूमि होगी अधिग्रहित बागमती नदी पर एलिवेटेड ब्रिज बनाने 12 एकड़ भूमि होगी अधिग्रहित
अगली ख़बर CUET PG 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक CUET PG 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का असर, 39°C तक पहुंचा पारा

छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का असर, 39°C तक पहुंचा पारा

स्वर्ण जयंती पर समाज की बेटियों को जागरूक करेगा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज

स्वर्ण जयंती पर समाज की बेटियों को जागरूक करेगा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज

अयोध्या में गैस संकट गहराया, ‘राम रसोई’ पर ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद की व

अयोध्या में गैस संकट गहराया, ‘राम रसोई’ पर ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद की व

साय कैबिनेट ने कर्मचारी चयन मंडल और धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को दी मंजूरी

साय कैबिनेट ने कर्मचारी चयन मंडल और धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को दी मंजूरी

दुनियाभर में Instagram सेवाएं प्रभावित, ऐप और पोर्टल ठप होने की यूजर्स ने दी जान

दुनियाभर में Instagram सेवाएं प्रभावित, ऐप और पोर्टल ठप होने की यूजर्स ने दी जान

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?