मंगलवार, मार्च 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बागमती नदी पर एलिवेटेड ब्रिज बनाने 12 एकड़ भूमि होगी अधिग्रहित
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बागमती नदी पर एलिवेटेड ब्रिज बनाने 12 एकड़ भूमि होगी अधिग्रहित

बागमती नदी पर एलिवेटेड ब्रिज बनाने 12 एकड़ भूमि होगी अधिग्रहित

UB News Network
Last updated: मार्च 2, 2026 6:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
बागमती नदी पर एलिवेटेड ब्रिज बनाने 12 एकड़ भूमि होगी अधिग्रहित
साझा करें

मुजफ्फरपुर.

औराई के बभनगामा में बागमती नदी पर एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण के लिए 12.4857 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। समाहर्ता ने इसे लेकर स्वीकृति प्रदान कर दी है। बभनगामा मौजा के 87 रैयतों से इस भूखंड का अधिग्रहण किया जाएगा। इसकी अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है।

इसके लिए समाजिक प्रभाव आकलन भी कराया जा चुका है। इसमें परियोजना को लोक प्रयोजनाथ बताया गया था। हालांकि भूमि अधिग्रहण के कारण कुछ परिवारों के विस्थापित होने की संभावना है। इन सभी को चिह्नित कर पुनर्वास योजना का लाभ भी दिया जाएगा। अब शीघ्र ही अधिग्रहित की जाने वाले भूमि का किस्म और दर का निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। विदित हो कि औराई-हथौड़ी-अतरार-बभनगामा पथ का निर्माण किया जा रहा है। इसकी लंबाई 21.36 किलोमीटर है।

इसी में बागमती नदी पर 3.35 किमी लंबा एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण किया जाना है। इस परियोजना पर 814.22 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका निर्माण बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है। यह फोरलेन सड़क होगी। इस पथ के बनने से बाढ के समय भी औराई प्रखंड का संपर्क मुख्यालय से भंग नहीं होगा। सीतामढ़ी तक आवागमन सुगम होगी। इससे क्षेत्र के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा और लोगों को लंबे व घुमावदार रास्तों से राहत मिलेगी।

वर्तमान में मुजफ्फरपुर और औराई के बीच आवागमन में लोगों को वैकल्पिक मार्गों के तौर पर सीतामढ़ी जिले का सहारा लेना पड़ता है, जिससे दूरी और समय दोनों अधिक लगते हैं। इस पथ के बनने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी। दो साल में सड़क निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

TAGGED:BiharElevated Bridge
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सांवलिया सेठ के दरबार तक फोरलेन रोड बनने से राह होगी और आसान सांवलिया सेठ के दरबार तक फोरलेन रोड बनने से राह होगी और आसान
अगली ख़बर भोजपुर DM तनय सुल्तानिया ने होली पर अफसरों और कर्मियों की छुट्टियां कीं रद्द भोजपुर DM तनय सुल्तानिया ने होली पर अफसरों और कर्मियों की छुट्टियां कीं रद्द

ये भी पढ़ें

यशवंत कुमार का संदेश: सभी खेल स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करे

यशवंत कुमार का संदेश: सभी खेल स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करे

चिरायु टीम ने दिया एक परिवार को नया जीवन, जन्मजात विकृति से जूझ रहे बच्चे को मिल

पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रति

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?