शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: विवादों के बीच केरला स्टोरी 2 को U/A सर्टिफिकेट, निर्माता ने कही अपनी बात
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - विवादों के बीच केरला स्टोरी 2 को U/A सर्टिफिकेट, निर्माता ने कही अपनी बात

विवादों के बीच केरला स्टोरी 2 को U/A सर्टिफिकेट, निर्माता ने कही अपनी बात

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 19, 2026 6:02 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
विवादों के बीच केरला स्टोरी 2 को U/A सर्टिफिकेट, निर्माता ने कही अपनी बात
साझा करें

मुंबई 

‘द केरला स्टोरी 2’ रिलीज से पहले सुर्खियों में हैं. फिल्म के ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर बवाल हो रहा है, लेकिन इस बवाल के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से यूए सर्टिफिकेट मिल गया है. इसका मतलब है कि 14 साल से ज्यादा उम्र के दर्शक यह फिल्म सिनेमाघरों में देख सकेंगे. आमतौर पर संवेदनशील विषयों वाली फिल्मों को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया जाता है, लेकिन इस फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिलना मेकर्स के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर खुशी जताई है. फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी.

फिल्म जबरन धर्मांतरण रैकेट्स में फंसी लड़कियों की कहानी बयां करती है. मेकर्स का दावा है कि यह भारतीय कानूनी प्रणाली से सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इसके साथ ‘सनशाइन पिक्चर्स’ ने अब ये एलान कर दिया है कि ‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ को इसकी हिंदी भाषा के साथ-साथ तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा.

मैं सेंसर बोर्ड का आभारी हूं:  प्रोड्यूसर

 सूत्र के हवाले से बताया कि फिल्म अगले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म को सीबीएफसी ने यूए सर्टिफिकेट दिया है. प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं सेंसर बोर्ड का आभारी हूं कि उन्होंने हमारी फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दिया. यह उनके विश्वास को दर्शाता है कि हमने इस कहानी को ईमानदारी और इंटेंट के साथ बताया है. यह फैसला खास इसलिए है क्योंकि इससे हम पूरे देश की युवा लड़कियों और परिवारों तक पहुंच सकेंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि फिल्म का उद्देश्य हमेशा से जागरूकता फैलाना रहा है.

निर्देशक बोले, ‘यह सच्चाई है’

फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने भी यूए सर्टिफिकेट मिलने पर खुशी जताई. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हमने कट्स के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त किया है. यह यूए सर्टिफिकेट है और मैं बोर्ड का आभारी हूं कि उन्होंने यह रेटिंग दी ताकि युवा बहनें और बेटियां सिनेमा हॉल में जाकर फिल्म देख सकें.’ फिल्म की कहानी पर बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘यह एक तथ्य-आधारित फिल्म है. देशभर में ऐसा हो रहा है जहां प्यार का इस्तेमाल लड़कियों को फंसाने के लिए किया जा रहा है. हमारा देश इस बारे में सच्चाई जाने, यही हमारा उद्देश्य है.’
तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज होगी फिल्म

हिंदी भाषा के साथ-साथ तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा. फिल्म को कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में रिलीज करने का फैसला इसके पहले पार्ट के उस तगड़े असर को देखते हुए लिया गया है, जिसने हर क्षेत्र और भाषा के लोगों के बीच एक बड़ी बहस छेड़ दी थी. दक्षिण भारतीय मार्केट्स में दर्शकों की बढ़ती मांग को पहचानते हुए, मेकर्स ने इसे कई भाषाओं में रिलीज करने का रास्ता चुना है ताकि फिल्म की यह दमदार कहानी ज्यादा से ज्यादा और अलग-अलग तरह के लोगों तक पहुंच सके.

TAGGED:EntertainmentfeaturedKerala Story
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर लोकभवन में ई-लाइब्रेरी के उपयोग पर दिया गया प्रशिक्षण लोकभवन में ई-लाइब्रेरी के उपयोग पर दिया गया प्रशिक्षण
अगली ख़बर ‘किस तरह का कल्चर बना रहे हैं?’ मुफ्त योजनाओं पर भड़के CJI, रोजगार पर जोर दिया ‘किस तरह का कल्चर बना रहे हैं?’ मुफ्त योजनाओं पर भड़के CJI, रोजगार पर जोर दिया

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?