गुरूवार, मार्च 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: भोजशाला विवाद पर प्रशासन अलर्ट, टकराव टालने के लिए अपनाया गया 2016 का फार्मूला
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - इंदौर - भोजशाला विवाद पर प्रशासन अलर्ट, टकराव टालने के लिए अपनाया गया 2016 का फार्मूला

भोजशाला विवाद पर प्रशासन अलर्ट, टकराव टालने के लिए अपनाया गया 2016 का फार्मूला

UB News Network
Last updated: जनवरी 20, 2026 7:03 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
भोजशाला विवाद पर प्रशासन अलर्ट, टकराव टालने के लिए अपनाया गया 2016 का फार्मूला
साझा करें

इंदौर

धार की भोजशाला में शुक्रवार को बसंत पंचमी और नमाज अदा कराने के दौरान टकराव के हालात न बने, इसके लिए तगड़े पुलिस बल का इंतजाम तो हो चुका है, लेकिन मामले का हल खोजने रहे अफसरों को दस साल पहले यानी 2016 में अपनाए गए फार्मूले पर भरोसा है। तब दोनों समाज आमने-सामने नहीं हुए थे और भोजशाला खाली कराने की जरुरत भी नहीं पड़ी थी।

उधर, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की तरफ से भी सांकेतिक पूजा का बयान आना भी बता रहा है कि इस बार भी प्रशासन भोजशाला में आने वाले उत्सव समिति के जुलूस को गेट पर नहीं रोकेगा और प्रवेश आसानी से हो जाएगा। कमाल मौला मस्जिद वाले हिस्से के परिसर को टेंट से ढक दिया जाएगा। सांकेतिक नमाज सीमित संख्या में कराई जाएगी, हालांकि पिछली बार इस रणनीति को अफसरों ने सार्वजनिक नहीं किया था, लेकिन इस बार पहले ही मुस्लिम समाज की तरफ से सांकेतिक नमाज का बयान आ गया है।

क्यों इतनी तैयारी?
दरअसल, इस बार 23 जनवरी (शुक्रवार) को जुमे की नमाज और बसंत पंचमी एक साथ आ रही है। इससे पहले वर्ष 2006, 2013 और 2016 में इस तरह के हालात बने और उन सभी मौकों पर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति रही, हालांकि पिछली बार लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले चलाने की नौबत नहीं आई, क्योंकि सांकेतिक नमाज अदा कराने के कारण दोनों सामुदाय आमने-सामने नहीं हुए थे और नमाज के लिए सीमित संख्या रखे जाने के कारण परिसर भी खाली नहीं कराया गया। सूर्याअस्त से सूर्योदय तक पूजा और हवन वर्ष 2016 में हुए थे, हालांकि प्रशासन सुरक्षा में कोई कसर बाकी नहीं रख रहा है। लगातार इलाकों में फ्लैग मार्च हो रहे है। भोजनशाला के उपरी हिस्से ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं रहेगी।

धार पहुंच रहा पुलिस बल
बसंत पंचमी से तीन दिन पहले ही धार पुलिस छावनी में तब्दील होगा। धार जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा चौकियां बन गई हैं। बेरिकेड पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। वाहनों को जांच के बगैर भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है। मंगलवार सुबह धार में अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने लगा है। सीआरपीएफ और आरएएफ की कंपनियां धार में तैनात हो चुकी हैं।  ताकि सरस्वती पूजन और नमाज के बाद भी शहर शांत रहे। 

TAGGED:Basant PanchamiDhar BhojshalafeaturedMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गाजा प्लान पर ट्रंप को झटका, शक्तिशाली देश ने दिखाई ठेंगा, भारत किस राह पर? गाजा प्लान पर ट्रंप को झटका, शक्तिशाली देश ने दिखाई ठेंगा, भारत किस राह पर?
अगली ख़बर गया में पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा का प्रश्न पत्र लेकर भागा परीक्षार्थी गया में पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा का प्रश्न पत्र लेकर भागा परीक्षार्थी

ये भी पढ़ें

युवराज सिंह की टीम से विदाई पर बड़ा खुलासा, क्या एमएस धोनी थे जिम्मेदार?

युवराज सिंह की टीम से विदाई पर बड़ा खुलासा, क्या एमएस धोनी थे जिम्मेदार?

दिल की धड़कन थमने के बाद डॉक्टरों का कमाल, 120 जूल शॉक से महिला की बची जान

दिल की धड़कन थमने के बाद डॉक्टरों का कमाल, 120 जूल शॉक से महिला की बची जान

ईरान जंग का सीधा असर दिल्ली पर: ढाबों में महंगी हुई चाय-रोटी, कई जगह दाल मखनी और

ईरान जंग का सीधा असर दिल्ली पर: ढाबों में महंगी हुई चाय-रोटी, कई जगह दाल मखनी और

पावर बैंक का स्मार्ट इस्तेमाल: चार्जिंग के अलावा इन 5 तरीकों से भी मिलेगा फायदा

पावर बैंक का स्मार्ट इस्तेमाल: चार्जिंग के अलावा इन 5 तरीकों से भी मिलेगा फायदा

गोमाता को खिलाया गुड़, जन प्रतिनिधियों से भी किया संवाद

गोमाता को खिलाया गुड़, जन प्रतिनिधियों से भी किया संवाद

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?