सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पावर बैंक का स्मार्ट इस्तेमाल: चार्जिंग के अलावा इन 5 तरीकों से भी मिलेगा फायदा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - पावर बैंक का स्मार्ट इस्तेमाल: चार्जिंग के अलावा इन 5 तरीकों से भी मिलेगा फायदा

पावर बैंक का स्मार्ट इस्तेमाल: चार्जिंग के अलावा इन 5 तरीकों से भी मिलेगा फायदा

UB News Network
Last updated: मार्च 12, 2026 7:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
पावर बैंक का स्मार्ट इस्तेमाल: चार्जिंग के अलावा इन 5 तरीकों से भी मिलेगा फायदा
साझा करें

नई दिल्ली

क्या आपको भी लगता है कि पावर बैंक का इस्तेमाल सिर्फ फोन या दूसरे डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए होता है? अगर हां, तो आपको अंदाजा नहीं कि आपका पावर बैंक क्या-क्या काम कर सकता है। भले पावर बैंक बैटरी से लैस एक गैजेट हैं, जिसका इस्तेमाल दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जाता है लेकिन इसका इस्तेमाल एक पावर सोर्स के तौर पर भी हो सकता है।

जिस पल आप पावर बैंक को पावर सोर्स की तरह इस्तेमाल करना शुरू करते हैं, इसके इस्तेमाल की ढेरों संभावनाएं खुल जाती है। आपको जानकर शायद हैरानी हो कि आप चाहें तो पावर बैंक की मदद से यूएसबी फैन, लाइट और यहां तक कि सिक्योरिटी कैमरा तक चला सकते हैं।

पावर बैंक को बनाएं लैंप
पावर बैंक सिर्फ डिवाइस चार्ज करने के लिए नहीं होता। बाजार में यूएसबी लाइट्स मिल जाती हैं, जो आपके लिए नाइट लैंप के तौर पर काम आ सकती हैं। वहीं आप कैंपिंग के दौरान भी इसे लैंप बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं, तो एक पावरबैंक और यूएसबी लाइट के सेट को गाड़ी में भी रख सकते हैं। इसे आप जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी लैंप के तौर पर भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

पावर बैंक से खाएं ठंडी हवा
जिस तरह से बाजार में यूएसबी लाइट्स उपलब्ध हैं. वैसे ही आप मार्केट से यूएसबी फैन भी खरीद सकते हैं। इन्हें पावरबैंक में लगाकर आप ठंडी हवा खा सकते हैं। इन्हें काम करते हुए टेबल पर रखा जा सकता है या फिर किचन में गर्मी में चेहरे की ओर करके ठंडी हवा खाई जा सकती है।

पावर बैंक को बनाएं हीटर
बाजार में ऐसी कई जैक्ट्स या दस्ताने मिल जाते हैं, जिन्हें अगर पावर बैंक से कनेक्ट कर दिया जाए, तो वह आपको ठंडक में गर्म रख सकते हैं। इनका इस्तेमाल आप बाइक राइडिंग के दौरान या ठंडे इलाकों में घूमते हुए कर सकते हैं।

पावर बैंक से रखें नजर
आज मार्केट में ऐसे कई सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध हैं, जो कि यूएसबी के जरिए कनेक्ट हो जाते हैं। अगर आप किसी ऐसी जगह कैमरा इंस्टॉल करना चाह रहे हैं, जहां प्लग पास नहीं है, तो इस तरह के छोटे कैमरे आप पावर बैंक की मदद से भी चला सकते हैं। हालांकि इसके लिए हर दो से तीन दिन में आपको पावर बैंक चार्ज करना पड़ेगा लेकिन इमरजेंसी में और कुछ देर का काम निकालने के लिए पावरबैंक आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

पावरबैंक से पाएं फोटोग्राफी में मदद
अगर आप फोटोग्राफी करते हैं या रील्स बनाते हैं और आप लाइट्स पर खर्चा करने की सोच रहे हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप यूएसबी वाली रिंग लाइट और पावर बैंक का कॉम्बो इस्तेमाल करें। इसके जरिए आप बेहतर लाइट्स के साथ वीडियो कॉल, फोटोग्राफी या रील्स बना सकते हैं। इस तरह पावर बैंक एक पावर सोर्स के तौर पर इस्तेमाल किया जाए, तो डिवाइस चार्ज करने से ज्यादा बहुत कुछ कर सकता हैं।

TAGGED:power bankTechnology
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गोमाता को खिलाया गुड़, जन प्रतिनिधियों से भी किया संवाद गोमाता को खिलाया गुड़, जन प्रतिनिधियों से भी किया संवाद
अगली ख़बर ईरान जंग का सीधा असर दिल्ली पर: ढाबों में महंगी हुई चाय-रोटी, कई जगह दाल मखनी और ईरान जंग का सीधा असर दिल्ली पर: ढाबों में महंगी हुई चाय-रोटी, कई जगह दाल मखनी और

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?