शुक्रवार, अप्रैल 24, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: इब्राहिम के बर्थडे पर करीना का खास मैसेज, बुआ ने कहा– इस साल सारे सपने पूरे हों
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - इब्राहिम के बर्थडे पर करीना का खास मैसेज, बुआ ने कहा– इस साल सारे सपने पूरे हों

इब्राहिम के बर्थडे पर करीना का खास मैसेज, बुआ ने कहा– इस साल सारे सपने पूरे हों

UB News Network
Last updated: मार्च 5, 2026 6:37 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
इब्राहिम के बर्थडे पर करीना का खास मैसेज, बुआ ने कहा– इस साल सारे सपने पूरे हों
साझा करें

मुंबई

पटौदी रियासत के वंशज और एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इब्राहिम के जन्मदिन के मौके पर उनके परिवार वालों ने शुभकामनाएं दीं। इब्राहिम की बुआ से लेकर सौतेली मां करीना कपूर तक ने उनके जन्मदिन पर पोस्ट किया है।

इब्राहिम की बड़ी बुआ सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्टर के बचपन की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘इग्गी (इब्राहिम) तुम वह सुपरहीरो हो, जिसमें मुझे हमेशा विश्वास रहा है। मेरा वो बच्चा जिसे मैंने कभी संभाला था। तुम मेरे लिए सब कुछ हो- भाई, भतीजा और बेटा और पोता भी। तुम वो चमकता सितारा हो, जो मजबूत और शानदार होगा।’
सबा ने इब्राहिम के लिए कहा- बिल्कुल तुम्हारे दादा, मेरे अब्बा की तरह
सबा ने आगे लिखा, ‘तुम्हारी जिंदगी खुशहाल, सफल और नम्र बनी रहे, बिल्कुल तुम्हारे दादा, मेरे अब्बा की तरह, जिनसे तुम बहुत मेल खाते हो। तुम्हारा दिमाग और आकर्षण, मजबूती और हंसी सब उन्हीं की तरह है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, इब्राहिम। तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’

सोहा अली खान ने कहा- इस साल तुम्हारे सारे सपने पूरे होते देखूं
इब्राहिम अली खान की छोटी बुआ और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनके साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘इस साल तुम्हारे सारे सपने पूरे होते देखूं। जन्मदिन मुबारक हो।’

करीना ने कहा- हैप्पी बर्थडे, बिग ब्रो
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इब्राहिम की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, बिग ब्रो। सबसे सुंदर लड़के इब्राहिम को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’

इब्राहिम ने फिल्म ‘नादानियां’ से एक्टिंग शुरू की
इब्राहिम सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे हैं। इब्राहिम ने फिल्म ‘नादानियां’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, फिल्म में उनकी एक्टिंग को ज्यादा पसंद नहीं किया गया था। कायोज ईरानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सरजमीं’ पर नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने कर्नल विजय मेनन (पृथ्वीराज सुकुमारन) के बेटे का किरदार निभाया था। फैंस को इस फिल्म में इब्राहिम का काम काफी पसंद आया था।

स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘दिलर’ से डेब्यू
वर्कफ्रंट की बात करें तो इब्राहिम अब कुणाल देशमुख द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘दिलर’ से सिनेमाघरों में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि फिल्म के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि खबरों के मुताबिक साउथ की मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला इब्राहिम के साथ लीड रोल में होंगी। दिलचस्प बात यह है कि ‘दिलर’ की कास्ट और क्रू ने पिछले साल लंदन में अपना पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा किया था।

TAGGED:EntertainmentIbrahimKareenaSaba
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर कटनी में तनाव: पुरानी दुश्मनी में चली बमबाजी, 9 जख्मी, पुलिस ने संभाला मोर्चा कटनी में तनाव: पुरानी दुश्मनी में चली बमबाजी, 9 जख्मी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
अगली ख़बर स्केटिंग करते 10 हजार किमी की धार्मिक यात्रा पर निकले पुनीत सिंह स्केटिंग करते 10 हजार किमी की धार्मिक यात्रा पर निकले पुनीत सिंह

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?