शनिवार, अप्रैल 25, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: स्केटिंग करते 10 हजार किमी की धार्मिक यात्रा पर निकले पुनीत सिंह
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - स्केटिंग करते 10 हजार किमी की धार्मिक यात्रा पर निकले पुनीत सिंह

स्केटिंग करते 10 हजार किमी की धार्मिक यात्रा पर निकले पुनीत सिंह

UB News Network
Last updated: मार्च 5, 2026 6:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
स्केटिंग करते 10 हजार किमी की धार्मिक यात्रा पर निकले पुनीत सिंह
साझा करें

समालखा.

पंजाब के कपूरथला जिले के गांव सुल्तानपुर लोधी का 19 वर्षीय युवक पुनीत सिंह स्केटिंग करते हुए पूरे देश को नापने के संकल्प के साथ 10 हजार किलोमीटर की धार्मिक यात्रा पर निकला है। करीब दस दिन पहले शुरू हुई इस यात्रा के दौरान लगभग 300 किलोमीटर का सफर तय कर जब वह समालखा पहुंचा तो जीटी रोड स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा साहिब में निफा संस्था की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए निफा संस्था के प्रधान संदीप शर्मा ने बताया कि पुनीत सिंह इससे पहले भी स्केटिंग करते हुए पांच तख्त साहिब की धार्मिक यात्रा पूरी कर चुके हैं। इस बार वह पहले से भी बड़ी और चुनौतीपूर्ण यात्रा पर निकले हैं, जो पंजाब से शुरू होकर अरुणाचल प्रदेश तक जाएगी और करीब 10 हजार किलोमीटर लंबी होगी। मीडिया से बातचीत में पुनीत सिंह ने बताया कि उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश देना और सिख धर्म के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि देशभर में युवाओं को सकारात्मक राह दिखाने के लिए यह पहल की गई है। इस मौके पर निफा संस्था के सदस्यों ने पुनीत सिंह को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया और शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की।

कार्यक्रम में निफा समालखा के सचिव देवेन्द्र पाल सिंह, राजेंद्र मनचंदा, डॉ. जोगिंदर गाहल्याण, प्रो. अशोक पांचाल, सौरभ मित्तल, सुरेश मित्तल, पंकज मल्होत्रा, भारत भूषण, परमिंदर भगत, गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार गोपाल सिंह, निफा महिला विंग कोऑर्डिनेटर मनिंदर कौर, प्रियंका शर्मा, निशा मल्होत्रा, दिलजीत सिंह, सरदार जगतार सिंह बिल्ला व सरदार जिम्मी सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

TAGGED:HaryanaSkating Religious Journey
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर इब्राहिम के बर्थडे पर करीना का खास मैसेज, बुआ ने कहा– इस साल सारे सपने पूरे हों इब्राहिम के बर्थडे पर करीना का खास मैसेज, बुआ ने कहा– इस साल सारे सपने पूरे हों
अगली ख़बर फूलों की खेती से रत्ना ने लिखी सफलता की कहानी, बिहान योजना से मिला सहारा फूलों की खेती से रत्ना ने लिखी सफलता की कहानी, बिहान योजना से मिला सहारा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?