शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: झारखंड में ₹361.67 करोड़ से ग्लास ब्रिज और स्काईवॉक के साथ बनेंगे रोपवे
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - झारखंड में ₹361.67 करोड़ से ग्लास ब्रिज और स्काईवॉक के साथ बनेंगे रोपवे

झारखंड में ₹361.67 करोड़ से ग्लास ब्रिज और स्काईवॉक के साथ बनेंगे रोपवे

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 24, 2026 3:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
झारखंड में ₹361.67 करोड़ से ग्लास ब्रिज और स्काईवॉक के साथ बनेंगे रोपवे
साझा करें

रांची.

झारखंड विधानसभा में मंगलवार को प्रस्तुत आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्य में पर्यटन के विकास के लिए भी अपनी झोली खोली है। आगामी वित्तीय वर्ष में पर्यटन विभाग के लिए 361.67 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव है। इस राशि को पर्यटकों की सुख-सुविधा आदि पर खर्च किया जाएगा।

आने वाले वित्तीय वर्ष में रांची के दशम जलप्रपात पर ग्लास ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव है। वहीं, जोन्हा जलप्रपात पर ग्लास ब्रिज व रोपवे का निर्माण तथा हुंडरू जलप्रपात पर रोपवे का निर्माण व विकास कार्य कराया जाना है। रामगढ़ जिले के रजरप्पा व पतरातू के विकास को भी सरकार ने अपने बजट में शामिल किया है। आगामी वित्तीय वर्ष में रामगढ़ जिले के रजरप्पा में पर्यटकीय विकास की योजना है। वहीं, जिले के पतरातू में स्काईवॉक का निर्माण होगा। वहां पतरातू जलाशय में सोलर बोट तथा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण किया जाना है।

नेतरहाट के कोयल व्यू प्वाइंट पर ग्लास वाच टावर
वित्त मंत्री ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में लातेहार जिले के नेतरहाट में कोयल व्यू प्वाइंट पर ग्लास वॉच टावर व मैगनोलिया प्वाइंट पर स्काई वाॅक का निर्माण कराया जाएगा। वित्त मंत्री ने देवघर के पुनासी डैम के पर्यटकीय विकास की घोषणा की। उन्होंने पलामू जिलांतर्गत मलय डैम का पर्यटकीय विकास व चतरा जिलांतर्गत कोलेश्वरी पहाड़ में रोपवे के निर्माण की घोषणा की है। यह भी कहा कि खूंटी जिले के पेरवाघाघ जलप्रपात तथा पांडू-पुडिंग पिकनिक स्थल के इको पर्यटन सर्किट का विकास कार्य कराया जाएगा।

खनन पर्यटन विकसित करने के लिए एमओयू
वित्त मंत्री ने कहा कि खनन पर्यटन विकसित करने के लिए इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (आइटीडीसीएल) व सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) के साथ एमओयू होगा। पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के माध्यम से वर्तमान में आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र एवं 102 डे बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र खोलने का लक्ष्य है। गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड के मौजा कर्णपुरा में आउटडोर स्टेडियम की स्वीकृति दी गई है। दुमका जिले के कमार दुधानी में आउटडोर स्टेडियम में आठ लेन का आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम के फुटबाल ग्राउंड के उन्नयन कार्य की स्वीकृति दी गई है। सिल्ली प्रखंड में संचालित आवासीय तीरंदाजी क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र में 25 शैय्या वाले खेल छात्रावास के निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

निरीक्षण भवन, रेस्ट हाउस, परिसदन में सुविधाएं
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि विभिन्न विभागों के अधीन कई जिलों में निरीक्षण भवन, रेस्ट हाउस, परिसदन आदि निर्मित हैं। इसके परिसर में उपलब्ध अतिरिक्त भूमि पर अन्य सुविधाओं के निर्माण का प्रस्ताव है। राज्य में झारखंड संगीत नाटक अकादमी, झारखंड ललित कला अकादमी व क्षेत्रीय भाषाओं के लिए साहित्य अकादमी का गठन नियमावली अधिसूचित कर दिया गया है। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के सुचारू रूप से संचालन के निमित्त कार्यकारी एवं स्थाई समितियों के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गई है। विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन एवं प्रचार-प्रसार के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद एवं झारखंड सरकार के बीच पांच वर्षों के लिए एकरारनामा किया गया है।

TAGGED:Bihartourism
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर टी20 विश्व कप में निर्णायक टक्कर: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की ताकत और कमजोरि टी20 विश्व कप में निर्णायक टक्कर: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की ताकत और कमजोरि
अगली ख़बर पार्थ पवार को मिला राज्यसभा का टिकट, सुनेत्रा पवार की जगह होगी नियुक्ति, BJP का पार्थ पवार को मिला राज्यसभा का टिकट, सुनेत्रा पवार की जगह होगी नियुक्ति, BJP का

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?