शुक्रवार, मई 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - भोपाल - अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 17, 2026 2:04 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
साझा करें

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

11 अवैध हथियार, कारतूस, मैग्जीन और बुलेट मोटर साइकिल जब्त

भोपाल
 मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी एवं खरीद-फरोख्त पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु प्रदेशभर में निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अशोकनगर एवं ग्वालियर जिलों में पुलिस ने कार्यवाही कर कुल 11 अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, मैग्जीन तथा वाहन जप्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार अशोक नगर पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना चंदेरी पुलिस ने अवैध हथियार की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही कर एक आरोपी को पकड़ा, जिसके कब्जे से 315 बोर के 2 देशी कट्टे एवं 1 जिंदा कारतूस जप्त किए। आरोपी से पूछताछ करने पर सहआरोपी के कब्जे से 315 बोर का 1 देशी कट्टा एवं 1 जिन्दा कारतूस जप्त कर उसे गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पिछोर रोड सिंहपुर महल मार्ग पर दबिश दी गई, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके  कब्जे से 315 बोर के 2 देशी कट्टे एवं 1 जिन्दा कारतूस जब्त किए। इस प्रकार उक्त कार्यवाही में पुलिस ने 315 बोर के 5 देशी कट्टे एवं 3 जिंदा कारतूस सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना चंदेरी में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इधर ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्वालियर-झांसी बायपास क्षेत्र से दो हथियार तस्करों को मौके से पकड़कर उनके कब्जे से 32 बोर की 6 देशी पिस्टल, 5 अतिरिक्त मैग्जीन, एक पिट्ठू बैग एवं एक मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड जप्त की है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में की गई।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खरगोन जिले से 12 हजार रुपये प्रति नग की दर से हथियार खरीदकर ग्वालियर एवं आसपास के जिलों में 40 से 50 हजार रुपये में बेचने की फिराक में थे। आरोपियों के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच ग्वालियर में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियारों एवं तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रदेशव्यापी कार्यवाही निरंतर जारी है।

TAGGED:Madhya Pradeshpolice
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आउटसोर्स कर्मचारी करेंगे हड़ताल, काली पट्टी में जताया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आउटसोर्स कर्मचारी करेंगे हड़ताल, काली पट्टी में जताया
अगली ख़बर साधारण मारपीट और एक्सीडेंट से खुला कजलीखेड़ा थाने का खाता

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?