शुक्रवार, मई 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: साधारण मारपीट और एक्सीडेंट से खुला कजलीखेड़ा थाने का खाता
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - साधारण मारपीट और एक्सीडेंट से खुला कजलीखेड़ा थाने का खाता

साधारण मारपीट और एक्सीडेंट से खुला कजलीखेड़ा थाने का खाता

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 17, 2026 2:06 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
साझा करें

साधारण मारपीट और एक्सीडेंट से खुला कजलीखेड़ा थाने का खाता 

 अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार से दर्ज होने लगी एफआईआर 

भोपाल
राजधानी के तेजी के साथ विकसित हो रहे कोलार इलाके में नया थाना कजलीखेड़ा खोला गया है। पिछले दिनों कलेक्टर ने थाने की सीमाओं को लेकर अधिसूचना जारी थी। इसके बाद नगरीय क्षेत्र में कुल 38 थाने हो गए। डीसीपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर सोमवार से थाने का कामकाज शुरू हो चुका है। कजलीखेड़ा थाने में पहली एफआईआर साधारण मारपीट और दूसरी एफआईआर एक्सीडेंट की दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार फरियादी जगदीश वाल्मीकि (45) टावर के पास कजलीखेड़ी में रहते हैं।सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर पहुंचे तो उनके बेटे देवा से मामूली बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद बेटे ने गाली-गलौज करते हुए पिता का सिर पकड़कर दीवार पर मार दिया, जिससे उन्हें चोट आई। उसके बाद जगदीश ने कलजीखेड़ा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद बेटे देवा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। इसी प्रकार दूसरी रिपोर्ट एक्सीडेंट की दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसा हर्ष जैन (39) हॉलमार्क सिटी कोलार रोड पर रहते हैं और कम्प्यूटर आपरेटर की प्रायवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी कार बिल्डिंग के नीचे पार्क थी।

इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी खड़ी कार में टक्कर मार दी, जिससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलजीखेड़ा थाना खुलने के बाद स्थानीय रहवासियों को शिकायत और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए काफी सहूलियत हो गई है।कजलीखेड़ा थाने में आएंगे 40 क्षेत्र कजलीखेड़ा थाना शुरू होने के बाद यह हुजूर विधानसभा का 14 वां थाना होगा। काजलीखेड़ा थाना के अंतर्गत करीब 40 क्षेत्र आएंगे। इसमें गेहूंखेड़ा, प्रियंका नगर, फंदाकला, सेमरी कला, अमरावत कला, इमलिया जगर, पचामा, बंदोरी, सेवनिया, सुरैया नगर, खजूरीखुर्द, खजूरीकलां, कोटरा, छोटेखेड़ा, शोभापुर, सोहागपुर, गोल, रानी पिपलिया, बैरागढ़ चीचली, देहरी कला, इनायतपुर, बोरदा, महाबडिय़ा, कजलीखेड़ा, आईबीडी हॉलमार्क सिटी, राय पिंक सिटी, गौरव नगर, साईं श्रद्धा होम्स, पीलीतलाई, बोदाखो, धोलीखदान, दौलतपुर, मायसिटी, गोंडीपुरा, थुआ खेड़ा, पिपलिया केशो, काकरिया, मीनाखेड़ी, भोजनगर और ग्राम कोड़ी को शामिल किया गया है।

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
अगली ख़बर साधारण मारपीट और एक्सीडेंट से खुला कजलीखेड़ा थाने का खाता साधारण मारपीट और एक्सीडेंट से खुला कजलीखेड़ा थाने का खाता

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?