सोमवार, अप्रैल 20, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: खुले नाले ने ली मासूम की जान, पटना में दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - खुले नाले ने ली मासूम की जान, पटना में दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

खुले नाले ने ली मासूम की जान, पटना में दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 14, 2026 6:27 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
खुले नाले ने ली मासूम की जान, पटना में दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
साझा करें

पटना

पटना में दिल्ली की तरह हादसा हुआ है, जहां एक खुले नाले के चैंबर में गिरकर दो साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना फुलवारीशरीफ की है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खुले नाले में गिरने से दो साल की बच्ची की मौत, अब पटना में दिल्ली जैसा हादसा

बिहार के पटना में खुले नाले में गिरने से शनिवार को दो साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। घटना फुलवारीशरीफ के रायचौक की है। बताया जा रहा है कि बच्ची खेलते-खेलते नाले के पास चली गई और उसके खुले चेंबर के अंदर गिर गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही से बच्ची की मौत का आरोप लगाया है। हाल के दिनों में ऐसी कुछ घटनाएं दिल्ली और नोएडा जैसे शहरों से भी आ चुकी हैं, जहां खुले मैनहोल और गड्ढों में गिरकर लोगों की जानें चली गईं। उनमें भी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई थीं।

पटना के फुलवारीशरीफ में नाले में गिरकर जान गंवाने वाली दो साल की मासूम का नाम खादिजा था। शनिवार को वह लापता हुई तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के लोगों से पूछने के बाद भी कहीं बच्ची का पता नहीं चला तो इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। जब नाले के पास स्थित एक मकान का सीसीटीवी फुटेज देखा गया, तो बच्ची खुले चैंबर में गिरती हुई नजर आई।

इसके बाद तुरंत बच्ची को नाले से निकाला गया और पटना एम्स ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद घर में मातम छा गया। बच्ची का परिवार मूलरूप से असम का रहने वाला बताया जा रहा है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने फुलवारीशरीफ नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लोगों का कहना है कि खुले नाले को कई जगहों पर ढंका नहीं गया है, इस वजह से हादसा हो गया।

दिल्ली में समस्तीपुर के मजदूर की ऐसे ही हुई मौत

समस्तीपुर जिले से मजदूरी करने दिल्ली गए बिरजू कुमार की 5 दिन पहले खुले मैनहोल में गिरने से मौत हो गई थी। यह घटना रोहिणी क्षेत्र में हुई। बताया गया कि बीते सोमवार की रात को बिरजू रास्ते से गुजर रहा था। तभी एक खुले मैनहॉल में गिर गया। मंगलवार को इसकी सूचना प्रशासन को मिली तो फायर ब्रिगेड की टीम ने उसकी तलाश की। शाम को उसका शव मैनहोल से निकाला गया। बिरजू की मौत के बाद बिहार में मौजूद उसकी बूढ़ी मां, जवान पत्नी और तीन बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया।

इससे पहले, 5 फरवरी को भी दिल्ली में ऐसा एक और हादसा हुआ था। बैंक कर्मी 25 वर्षीय कमल ध्यानी बाइक से घर लौट रहा था। तभी वह दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए 15 फीट गहरे खुले गड्ढे में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।

पिछले महीने दिल्ली से सटे नोएडा में भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहरा की ऐसे ही मौत हुई थी। उसकी कार 16-17 जनवरी की रात को एक पान से भरे गड्ढे में समा गई थी। मदद के लिए घंटों इंतजार के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी थी। इन मामलों में प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया और देश भर में चर्चा का विषय बने।

TAGGED:A heartbreaking accident in PatnaBihar
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर भारत मॉडल की ओर झुकाव! 70% बांग्लादेशी ने ‘जुलाई चार्टर’ को दी मंजूरी भारत मॉडल की ओर झुकाव! 70% बांग्लादेशी ने ‘जुलाई चार्टर’ को दी मंजूरी
अगली ख़बर खुले नाले ने ली मासूम की जान, पटना में दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत खुले नाले ने ली मासूम की जान, पटना में दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?