सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: क्या बॉडीगार्ड संग इश्क बना वजह? जानिए क्यों महल छोड़ गांव में रहने को मजबूर हुई
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - क्या बॉडीगार्ड संग इश्क बना वजह? जानिए क्यों महल छोड़ गांव में रहने को मजबूर हुई

क्या बॉडीगार्ड संग इश्क बना वजह? जानिए क्यों महल छोड़ गांव में रहने को मजबूर हुई

UB News Network
Last updated: जनवरी 31, 2026 10:35 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
क्या बॉडीगार्ड संग इश्क बना वजह? जानिए क्यों महल छोड़ गांव में रहने को मजबूर हुई
साझा करें

लंदन 

दुबई के गर्म रेगिस्तानऔर विशाल संगमरमर के महलों से हजारों मील दूर, अरब की एक राजकुमारी ने ब्रिटेन के एक छोटे से गांव को अपना घर बना लिया है. यहां वह पुरानी हवेली को अपना आशियाना बना रही हैं. राजकुमारी अपने पति से डरकर दुबई से भागी थीं. उनके पति दुबई के शासक हैं. अब उन्होंने आलीशान महलों से दूर एक खंडहर को अपने रहने लायक बनाने का काम शुरू किया है. 

यहां बात हो रही है हाया बिन्त हुसैन की, जिन्होंने 2019 में दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से तलाक के बाद ब्रिटेन में रहने का फैसला किया. इस कपल का तलाक अब तक के सबसे बड़े तलाक समझौते में से एक हैं. जिसमें राजकुमारी को 554 मिलियन पाउंड मिले थे.

इस प्रिंसेस ने दुबई के अपने संगमरमर के आलीशान महलों वाली  जीवनशैली को छोड़कर वेल्स के ग्रामीण इलाके के एक जर्जर हवेली को अपना ठिकाना बनाने का फैसला किया. जॉर्डन के राजा की बेटी, 51 साल की इस राजकुमारी ने वेल्स के सुदूर गांव पॉविस में स्थित ईस्ट कंट्री के एक होटल पर 3.5 मिलियन पाउंड खर्च किए हैं. 

वेल्स के गांव में आशियाना बना रही राजकुमारी
कहा जा रहा है कि वह इस होटल का रेनोवेशन कराने में लाखों पाउंड और खर्च कर रही हैं, ताकि यह उस स्तर का हो सके जिसकी उम्मीद बेहद अमीर शाही परिवार से की जाती है.स्थानीय लोगों ने द सन को बताया कि राजकुमारी का यह नया आशियाना पुराना होने के बावजूद हाई सिक्योरिटी वाला ठिकाना है जो ज़्यादा समय तक खंडहर नहीं रहेगा, क्योंकि बिना किसी खर्च की परवाह किए इसका रेनोवेशन शुरू हो गया है.

हाया बिंत हुसैन ने अप्रैल 2019 में, अपने पति से खुद को ‘जान का खतरा’ बताकर दुबई छोड़कर भाग आई थीं. वह उनसे अलग हो गई, क्योंकि उनके पति को एक ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ उनके रिश्ते पर संदेह होने लगा था और इसी वजह से उनका वैवाहिक जीवन टूट गया. तलाक के निपटारे के दौरान, उच्च न्यायालय के एक जज ने कहा कि दुबई के शासक, जो अब 76 वर्ष के हैं, उनके खिलाफ ‘डर, धमकी और उत्पीड़न का आरोप’ लगाया गया था, जिसमें उन पर राजकुमारी, उनके बॉडीगार्ड और अन्य कर्मचारियों  के फोन को हैक करने का आरोप शामिल था, जो एक दुर्व्यवहार के बराबर है.

तब से हाया अपना समय मध्य लंदन स्थित अपने घर और सरे के एघम में स्थित 12 कमरों वाले आलीशान बंगले के बीच गुजार रही हैं. लेकिन अदालती मुकदमे के बाद राजकुमारी के लिए प्राइवेसी और सुरक्षा पहली प्रायोरिटी बन गई थी. यही वजह है कि वेल्स में स्थित 33 एकड़ की एक प्रॉपर्टी को अपने रहने लायक बनाने का फैसला किया. यहां पहले से ही हाई लेवल सिक्योरिटी अरेंजमेंट थे. इसमें हाई-टेक कैमरे, इंट्री गेट पर आतंकवाद-रोधी शैली के उठने वाले बोलार्ड और एक्स आर्म्ड फोर्स के सुरक्षा गार्डों द्वारा संचालित एक सिक्योरिटी ऑफिस भी शामिल है.

1888 का बना है ये पैलेशियल हाउस
1888 में निर्मित यह पूर्व चार सितारा कंट्री हाउस आवास, वेल्स के सबसे अच्छे छिपे प्रॉपर्टी में से एक के रूप में जाना जाता है. इसमें टेनिस कोर्ट , एक क्रोकेट लॉन, 100 से अधिक प्रकार के पेड़ों वाला एक बागीचा, एक बिलियर्ड्स कक्ष और एक लाइब्रेरी है. हाया, जो घुड़सवारी की शौकीन हैं और एक समय सिडनी ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा कर चुकी हैं.  घुड़सवारी की शौकीन राजकुमारी अब यहां एक अस्तबल बनवा रही हैं ताकि वह घुड़सवारी के अपने शौक को बरकरार रख सकें.

वहां के लोकल्स ने बताया कि हमें उस पुराने पैलेस में काम करने वाले कर्मचारियों, मुख्य रूप से बिल्डरों और कारीगरों के दोस्तों और परिवार के माध्यम से इन यात्राओं के बारे में पता चलता है.हैरानी की बात यह है कि राजकुमारी ने वर्तमान इमारतों में से किसी का भी विस्तार करने या उन्हें परिवर्तित करने के लिए किसी भी प्लानिंग का कोई आवेदन नहीं दिया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह भविष्य में स्विमिंग पूल बनवाने के लिए आवेदन करेंगी. रखरखाव की लागत कथित तौर पर प्रति वर्ष 100,000 पाउंड से अधिक है.

एक ग्रामीण ने द सन को बताया कि राजकुमारी हर महीने लंदन के केंसिंग्टन पैलेस गार्डन में स्थित अपने 10 मिलियन पाउंड के आलीशान बंगले से हेलीकॉप्टर से यहां आती हैं. ताकि चल रहे रेनोवेशन के कार्यों पर नजर रख सकें.यह संपत्ति राजधानी से 160 मील या तीन घंटे की ड्राइव की दूरी पर है, लेकिन हेलीकॉप्टर से एक घंटे से भी कम समय में वहां पहुंचा जा सकता है.महीने में लगभग एक बार, आमतौर पर वीकेंड में आते हुए देखते हैं. फिर हम उन्हें सोमवार सुबह जाते हुए देखते हैं.

TAGGED:Haya bint HusseinInternational Newstop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Apple की भारत रणनीति तेज, मुंबई में नया स्टोर और चेन्नई में ऑफिस जल्द Apple की भारत रणनीति तेज, मुंबई में नया स्टोर और चेन्नई में ऑफिस जल्द
अगली ख़बर शरद पवार के बड़े नेता बोले, NCP का विलय तय, ऐलान मात्र समय की बात शरद पवार के बड़े नेता बोले, NCP का विलय तय, ऐलान मात्र समय की बात

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?