शुक्रवार, फरवरी 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: Apple की भारत रणनीति तेज, मुंबई में नया स्टोर और चेन्नई में ऑफिस जल्द
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - बिज़नेस - Apple की भारत रणनीति तेज, मुंबई में नया स्टोर और चेन्नई में ऑफिस जल्द

Apple की भारत रणनीति तेज, मुंबई में नया स्टोर और चेन्नई में ऑफिस जल्द

UB News Network
Last updated: जनवरी 31, 2026 10:34 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
Apple की भारत रणनीति तेज, मुंबई में नया स्टोर और चेन्नई में ऑफिस जल्द
साझा करें

 मुंबई 

एप्पल भारत में अपने बिजनेस को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाने की कोशिश कर रहा है. भारत में एप्पल अब सिर्फ आईफोन मैन्युफैक्चरिंग तक की सीमित नहीं रहना चाहती है, बल्कि रिटेल और कॉरपोरेट दोनों तरफ से अपनी पकड़ को मजबूत कर रहा है. इस दिशा में एप्पल ने मुंबई में दूसरा रिटेल स्टोर खोलने की तैयारी कर ली है और चेन्नई में अपना पहला डेडिकेटेड कॉरपोरेट ऑफिस भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपनी की फिस्कल Q1 2026 की अर्निंग कॉल के दौरान बताया कि भारत में कंपनी का बिज़नेस रिकॉर्ड ग्रोथ के साथ आगे बढ़ रहा है. इसके कारण एप्पल मुंबई में एक और रिटेल स्टोर खोलने की प्लानिंग कर रहा है. हालांकि, स्टोर की सटीक लोकेशन और ओपनिंग डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

फिलहाल, भारत में एप्पल के कुल पांच ऑफिशियल रिटेल स्टोर हैं. हाल ही में दिसंबर तिमाही के दौरान एप्पल ने नोएडा में अपना पांचवां स्टोर खोला था, जो दिल्ली-एनसीआर का दूसरा स्टोर है. यह स्टोर दिल्ली मॉल ऑफ इंडिया (DLF), नोएडा सेक्टर 18 में स्थित है. यहां एप्पल प्रोडक्ट्स की बिक्री के साथ-साथ Today at Apple सेशन्स, टेक्निकल सपोर्ट और रिपेयर सर्विस भी मिलती है.

मुंबई और चेन्नई में एप्पल की बड़ी प्लानिंग

इससे पहले अगस्त 2023 में एप्पल ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में अपना पहला ऑफिशियल स्टोर खोला था, जिसका नाम Apple BKC है. अब कंपनी मुंबई में दूसरा स्टोर खोलने जा रही है, जिससे कंपनी की रिटेल पहुंच और भी बढ़ेगी. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि मुंबई का दूसरा एप्पल स्टोर बोरीवली के ओबेरॉय स्काई सिटी मॉल में खुल सकता है, लेकिन एप्पल के आधिकारियों ने अभी तक मुंबई के दूसरे एप्पल स्टोर की लोकेशन पर कोई कमेंट नहीं किया है.

वहीं, दूसरी ओर, एप्पल चेन्नई में एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने पोरुर में स्थित डीएलएफ साइबर सिटी आईटी पार्क में करीब 20,000 स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है. यह एप्पल का भारत में पहला ऐसा कॉरपोरेट ऑफिस हो सकता है, जहां सीधे कंपनी के कॉरपोरेट ऑपरेशंस चलाए जाएंगे.

आपको बता दें कि अभी तक चेन्नई एप्पल के लिए खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग हब बना हुआ है, लेकिन नया ऑफिश खुलने से चेन्नई कंपनी के स्ट्रैटेजिक और मैनेजमेंट ऑपरेशंस का भी हिस्सा बन सकता है. एप्पल के CFO केविन परेख के मुताबिक, भारत में कंपनी का इंस्टॉल्ड यूज़र बेस भी डबल-डिजिट ग्रोथ दिखा रहा है, जो आने वाले सालों में एप्पल के लिए भारत को एक बेहद अहम मार्केट बनाता है.

TAGGED:Apple StoreBusiness
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर भारत पर गर्मी का कहर, ऑक्सफोर्ड ने दी खौफनाक वॉर्निंग भारत पर गर्मी का कहर, ऑक्सफोर्ड ने दी खौफनाक वॉर्निंग
अगली ख़बर क्या बॉडीगार्ड संग इश्क बना वजह? जानिए क्यों महल छोड़ गांव में रहने को मजबूर हुई क्या बॉडीगार्ड संग इश्क बना वजह? जानिए क्यों महल छोड़ गांव में रहने को मजबूर हुई

ये भी पढ़ें

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

आचार्य  संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

आचार्य संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?