रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: टीम इंडिया का ऐलान: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सिराज और श्रेयस की वापसी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - टीम इंडिया का ऐलान: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सिराज और श्रेयस की वापसी

टीम इंडिया का ऐलान: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सिराज और श्रेयस की वापसी

UB News Network
Last updated: जनवरी 3, 2026 9:13 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
टीम इंडिया का ऐलान: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सिराज और श्रेयस की वापसी
साझा करें

  नई दिल्ली
    भारतीय क्रिकेट टीम की नए साल में पहली परीक्षा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रही है. भारतीय टीम कीवियों के खिलाफ 11 जनवरी से तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने वाली है. टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है. वहीं वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा 3 जनवरी (शनिवार) को हुई.

वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे. शुभमन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट के कारण भाग नहीं ले पाए थे, ऐसे में केएल राहुल ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी. उस सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था. शुभमन के साथ-साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की भी टीम में एंट्री हुई है. हालांकि श्रेयस तभी सीरीज में भाग ले पाएंगे, जब उन्हें फिट घोषित किया जाएगा. श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद वो एक्शन से दूर हैं.

मोहम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर की तो वापसी हो गई, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को फिर निराशा हाथ लगी है. शमी आखिरी बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए खेलते दिखे थे. तब भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था. देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन को टीम में जगह नहीं मिली है, जो घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखा रहे हैं. ऋषभ पंत ने टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है.

उधर ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल और तिलक वर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. ये तीनों खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे. ऋतुराज ने तो उस सीरीज में शतकीय पारी भी खेली थी, ऐसे में उन्हें बाहर रखना चौंकाने वाला रहा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान*), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल.

भारत vs न्यूजीलैंड शेड्यूल
11 जनवरी- पहला वनडे, वडोदरा
14 जनवरी- दूसरा वनडे, राजकोट
18 जनवरी- तीसरा वनडे, इंदौर
21 जनवरी- पहला टी20, नागपुर
23 जनवरी- दूसरा टी20, रायपुर
25 जनवरी- तीसरा टी20, गुवाहाटी
28 जनवरी- चौथा टी20, विशाखापत्तनम
31 जनवरी- पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम

TAGGED:SportsTeam Indiatop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार किया, ट्रंप के बयान के बाद अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार किया, ट्रंप के बयान के बाद
अगली ख़बर 56 साल की जेनिफर लोपेज ट्रोल हुईं छोटे कपड़े पहनने पर, लास वेगास शो में दिया आलो 56 साल की जेनिफर लोपेज ट्रोल हुईं छोटे कपड़े पहनने पर, लास वेगास शो में दिया आलो

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?