रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 56 साल की जेनिफर लोपेज ट्रोल हुईं छोटे कपड़े पहनने पर, लास वेगास शो में दिया आलो
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - 56 साल की जेनिफर लोपेज ट्रोल हुईं छोटे कपड़े पहनने पर, लास वेगास शो में दिया आलो

56 साल की जेनिफर लोपेज ट्रोल हुईं छोटे कपड़े पहनने पर, लास वेगास शो में दिया आलो

UB News Network
Last updated: जनवरी 3, 2026 9:23 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
56 साल की जेनिफर लोपेज ट्रोल हुईं छोटे कपड़े पहनने पर, लास वेगास शो में दिया आलो
साझा करें

लंदन 

हॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से एक जेनिफर लोपेज सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में जेनिफर लोपेज ने लास वेगास के सीजर्स पैलेस में ‘अप ऑल नाइट लाइव’ शो किया. 56 साल की जेनिफर को अपनी बोल्डनेस और आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है. हालांकि, कई बार पॉप आइकन को हेटर्स का सामना भी करना पड़ता है. हाल ही में सिंगर ने उन क्रिटिक्स को जवाब दिया जो अक्सर उनकी फैशन चॉइस और अपीयरेंस पर कमेंट करते हैं. जेनिफर लोपेज ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो ऑनलाइन ट्रोलिंग से बिल्कुल प्रभावित नहीं होतीं.

जेनिफर ने हेटर्स को दिया जवाब

लास वेगास में शो के दौरान, सिंगर जेनिफर लोपेज ने बीच में रुककर उन आलोचनाओं को सीधे जवाब किया, जो उन्हें उनके आउटफिट्स के बारे में मिलती रहती हैं. स्टेज पर खड़ी लोपेज ने उन टिप्पणियों का जिक्र किया, जो अक्सर उनपर की जाती हैं, जैसे कि ‘वो हमेशा ऐसे ही क्यों कपड़े पहनती है?’, ‘वो अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े क्यों नहीं पहनती?’, ‘वो हमेशा नंगी क्यों रहती है?’

सुपरस्टार जेनिफर लोपेज ने इस सभी बातों का एक मजेदार और आत्मविश्वासी जवाब देकर तुरंत दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने कहा, ‘और मैं कहती हूं, ‘अगर तुम्हारे पास ये बॉडी होती, तो तुम भी नंगे रहते.’ यह कमेंट सुनते ही दर्शकों से जोरदार तालियां बजाईं और चीयर करना शुरू कर दिया. इसके बाद लोपेज ने अपने हिट गानों की परफॉरमेंस जारी रखी, जिससे फैंस एनर्जाइज्ड हो गए.

अपने सिग्नेचर स्टाइल को फॉलो करते हुए जेनिफर लोपेज ने ‘Up All Night Live’ कॉन्सर्ट के दौरान कई बोल्ड और ग्लैमरस आउटफिट्स पहने. उनके सबसे आकर्षक लुक्स में से एक था चमकदार ग्रीन बॉडीसूट, जिसमें फ्रिंज्ड बॉटम था. ये एक ऐसा एंसेंबल था, जो कई लोग डेयरिंग मानेंगे. अपनी वार्डरोब पर लगातार हो रही चर्चा पर बात करते हुए लोपेज ने माना कि वो आलोचनाओं को बस हंसकर टाल देती हैं और फैशन के जरिए खुद को फ्रीली एक्सप्रेस करना जारी रखती हैं.

अपनी शादियों का उड़ाया मजाक

जेनिफर लोपेज ने सिर्फ फैशन ट्रोल्स को ही नहीं संबोधित किया, बल्कि कॉन्सर्ट के दौरान खुद पर भी जोक किए. अपनी पिछली लास वेगास रेसिडेंसी ‘All I Have’ (जो 2016 से 2018 तक चली थी) का जिक्र करते हुए उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर हल्के-फुल्के अंदाज में बात की. सिंगर ने कहा, ‘वो तो पलक झपकते बीत गई, है ना? उन लोगों के लिए जो 10 साल पहले ओपनिंग नाइट पर थे. उस वक्त मेरी सिर्फ दो बार शादी हुई थी.’ यह टिप्पणी सुनकर दर्शक हंस पड़े, क्योंकि लोपेज ने मजाकिया तरीके से माना कि बीते सालों में उनकी जिंदगी कैसे बदली है.

अपने हल्के-फुल्के मोनोलॉग को जारी रखते हुए जेनिफर लोपेज ने मजाक किया कि कभी-कभी वो भूल जाती थीं कि उन्होंने कितनी बार शादी की है. खुद पर हंसते हुए उन्होंने कहा, ‘ये खत्म हो गया और बस, बूम, सब ठीक है. सब अच्छा है. अच्छी खबर ये है कि मैं सीख रही हूं और ग्रो कर रही हूं. अभी हम अपनी हैप्पी एरा में हैं.’

2025 में जेनिफर लोपेज ने हॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर बेन एफ्लेक से तलाक को आधिकारिक रूप से फाइनल किया था. कपल ने जुलाई 2022 में शादी की थी. लेकिन लोपेज ने अगस्त 2024 में तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी डाल दी. कोर्ट डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, फाइलिंग से पहले वे एक साल से ज्यादा समय से अलग रह रहे थे. लोपेज और एफ्लेक का रिलेशनशिप 2000 के दौर से शुरू हुआ था. वे पहली बार मिले, प्यार में पड़े, सगाई की और फिर अलग हो गए थे. इसके बाद 2022 में दोनों का रोमांस फिर चर्चा में आया. बेन, जेनिफर के चौथे पति थे. अब दोनों अलग हो चुके हैं, लेकिन फिर भी साथ रोमांस करते दिख जाते हैं.

TAGGED:EntertainmentJennifer Lopez
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर टीम इंडिया का ऐलान: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सिराज और श्रेयस की वापसी टीम इंडिया का ऐलान: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सिराज और श्रेयस की वापसी
अगली ख़बर रायपुर: CG में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री ने कहा – बस्तर में रायपुर: CG में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री ने कहा – बस्तर में

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?