शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मुंबई में दर्दनाक बस हादसा: 4 लोगों को कुचलने के मामले में ड्राइवर पर नहीं, इन प
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मुंबई में दर्दनाक बस हादसा: 4 लोगों को कुचलने के मामले में ड्राइवर पर नहीं, इन प

मुंबई में दर्दनाक बस हादसा: 4 लोगों को कुचलने के मामले में ड्राइवर पर नहीं, इन प

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 30, 2025 11:12 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
मुंबई में दर्दनाक बस हादसा: 4 लोगों को कुचलने के मामले में ड्राइवर पर नहीं, इन प
साझा करें

मुंबई 
मुंबई के भांडुप इलाके में सोमवार रात BEST की एक बस की चपेट में आने से तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी ने दुर्घटना के बाद बताया कि भांडुप रेलवे स्टेशन के बाहर का इलाका हमेशा व्यस्त रहता है और सस्ती सब्जियां मिलने के कारण यहां अधिक लोग आते हैं, जिस कारण यहां काफी भीड़ रहती है। बस दुर्घटना की एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रेहड़ी पटरी वालों द्वारा फुटपाथ पर अतिक्रमण किए जाने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा। उनका कहना है कि इस कारण चार लोगों की बस की चपेट में आने से मौत हो गई।

फार्मासिस्ट सैमिनी मुदलियार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘मैं पास के बस स्टॉप पर अपनी बस का इंतजार कर रही थी कि तभी मुझे एक तेज आवाज सुनाई दी। अगले ही पल मैंने लोगों को गिरते हुए देखा और बस थोड़ी दूर आगे जाकर रुक गई।’ उन्होंने बताया कि बस के रुकते ही लोग रुके वाहन को धकेलते दिखे, जिससे संकेत मिला कि कई लोग उसके नीचे फंसे हुए हैं। सैमिनी ने बताया कि वह भी बस के पास गईं और देखा कि वहां खून बिखरा पड़ा हुआ था और कई शव थे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति का सिर बुरी तरह कुचल गया था और ऐसा प्रतीत हुआ कि कि बस ने उसे कुचल दिया था जबकि दूसरे व्यक्ति की जांघ के पास चोट थी।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह दुर्घटना रात नौ बजकर 35 मिनट से पौन दस बजे के बीच हुई और इसके संभावित कारण भी बताए। उन्होंने कहा कि भांडुप स्टेशन पर समाप्त होने वाली बसों को देर शाम रेहड़ी पटरी वालों और भारी भीड़ के कारण रेलवे स्टेशन के बाहर यू-टर्न लेने में कठिनाई होती है। पुलिस उपायुक्त हेमराज राजपूत ने बताया कि मृतकों में पैदल यात्री शामिल थे, जो अपने घर वापस लौट रहे थे।

सैमिनी ने कहा कि पिछले साल कुर्ला में इसी तरह की एक घटना में नौ लोगों की मौत के बाद बेस्ट इलेक्ट्रिक बस से जुड़ी यह दूसरी दुर्घटना है। उन्होंने इसकी गहन जांच की मांग की कि इस तरह की दुर्घटनाएं क्यों हो रही हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि पुलिस को यह जांच भी करनी चाहिए कि बस चालक कहीं नशे में तो नहीं था।

बस चालक की पहचान बाद में संतोष सावंत के रूप में हुई। घटना के तुरंत बाद व्यस्त इलाके के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और तड़के तक घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। दुर्घटनास्थल को सील कर दिया गया और एक फोरेंसिक टीम ने इलाके से नमूने एकत्र किए। राजपूत ने आश्वासन दिया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी लेकिन घायलों की देखभाल पुलिस की प्राथमिकता है।

 

TAGGED:Mumbai bus accident
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित: हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में हादसों का खतरा, रेल घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित: हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में हादसों का खतरा, रेल
अगली ख़बर पुतिन के आवास पर हमले के आरोपों को लेकर बोले नरेंद्र मोदी, यूक्रेन विवाद पर भारत पुतिन के आवास पर हमले के आरोपों को लेकर बोले नरेंद्र मोदी, यूक्रेन विवाद पर भारत

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?